World Cup से बाहर होने के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का छलका दर्द, कहा- मैं अब हर गेंद पर….

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में अब तक अजेय मेजबान भारत को बड़ा झटका लगा है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

वहीं, विश्व कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्वीट कर लिखा, “इस तथ्य को पचाना मुश्किल है कि मैं विश्व कप के शेष भाग से चूक जाऊंगा। मैं पूरे जोश के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उनका उत्साहवर्धन करूंगा।”

बता दें कि पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी। बीसीसीआई ने अब यह साफ कर दिया है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी विश्व कप के शेष अभियान के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं।

भारत की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे। अनुभवहीन तेज गेंदबाज को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है।  कृष्णा ने भारत के लिए सिफर् 19 एक दिवसीय मैच खेलें हैं। उन्हें आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखा गया था जब उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ ओवरों में 1/45 लेकर डेविड वार्नर का बेशकीमती विकेट लिया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज भारत के तेज आक्रमण में जगह बनाने के लिए जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़यिों के साथ प्रतिस्पर्धा करने जा रहा है।

इवेंट टेक्निकल कमेटी ने शनिवार को भारत के प्रतिस्थापन खिलाड़ी को मंजूरी दे दी, इसका मतलब है कि कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं और कोलकाता में रविवार के मैच का विजेता टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में पहला स्थान बनायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |