हमास लड़ाकों ने जिस लड़की को नग्र कर घुमाया था, उसका शव गाजा से हुआ बरामद

हमास और इजरायल के बीच 7 अक्टूबर से भीषण जंग जारी है। इस युद्ध में दोनों पक्षों की ओर से हजारों की तदाद में लोगों की जान जा चुकी है। इस जंग में मानवता को शर्मसार करने वाली कई वीडियो सामने आई हैं। इनमें से एक वीडियो सामने आई थी जिसमें हमास लड़ाकों ने जर्मन लड़की शानी लौक को बंधक बनाया था और गाजा में नग्न करके गाड़ी में घुमाया था। अब इजराइल सरकार ने शनी लौक की मौत की पुष्टि की है। इजराइली सेना ने गाजा से शनी का शव बरामद किया है। शानी लौक की बहन अदि लौक ने भी शानी की मौत की पुष्टि की है।

इजराइल सरकार ने पुष्टि की
इजराइल सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट पर पुष्टि करते हुए लिखा कि, ‘शानी का शव बरामद हुआ है और उसकी पहचान कर ली गई है। शानी को हमास के आतंकियों द्वारा म्यूजिक फेस्टिवल से अगवा किया गया और प्रताड़ित कर गाजा में परेड कराई गई। यह भयावह है। हमारा दिल टूट गया है।’ जर्मन मीडिया के मुताबिक, हमास आतंकियों ने जब उसे अगवा किया था तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन हमास लड़ाके उसे गाजा ले गए और वहां उसे प्रताड़ित किया।

मां ने लगाई थी बेटी को बचाने की गुहार 
बता दें कि, 23 साल की शानी सात अक्टूबर को गाजा की सीमा के नजदीक सुपरनोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई थी। इस दौरान हमास लड़ाकों ने म्यूजिक फेस्टिवल पर हमला कर दिया और कई इजराइली को बंधक बना लिया था। इस बंधकों में शानी लौक भी शामिल थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें हमास लड़ाकों ने एक नग्र लड़की को गाजा पट्टी के इलाके में गाड़ी में लिटाकर परेड कराते दिखे थे। इसके बाद शानी की मां मां रिकार्डा लौक ने जर्मनी और इजराइली सरकार से उनकी बेटी को आतंकियों से बचाने की गुहार लगाई थी।

युद्ध में कितने लोगों की गई जान 
सात अक्टूबर से शुरू हुए इस युद्ध में अभी तक इजराइल के 1400 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल सेना ने गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हमले कर कई शहरों को मिट्ठी के ढेर में तबदील कर दिया है। इजराइल के इस पलटवार में गाजा पट्टी में 8,005 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 20,242 लोग घायल हैं। युद्ध की वजह से गाजा पट्टी में 14 लाख फिलिस्तीनियों को विस्थापित होना पड़ा है। बधंको को छुड़ाने के लिए इस्राइल की सेना ने अब गाजा पट्टी में जमीनी हमला भी शुरू कर दिए हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |