निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा,निर्वाचन प्रभावित करने की संभावना वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्यवाही करें

शाजापुर
***
विधानसभा निर्वाचन-2023 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत श्री संतोष टैगोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, रिटर्निंग अधिकारी 167-शाजापुर श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, 168-शुजालपुर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार एवं 169-कालापीपल श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह सहित निर्वाचन से संबंधित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि कोई भी संदिग्ध वाहन बिना चेकिंग के चैक पोस्ट से नहीं निकले। यदि शाजापुर जिले की सीमा पार करके अन्य जिलों में ऐसे वाहनों को पकड़ा जाता है तो संबंधितों को नोटिस दिया जायेगा। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रभावित करने की संभावना वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कार्यवाही करें। सेक्टर अधिकारी मुस्तैद रहकर अपने सेक्टर के प्रति जिम्मेदारी के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। रिटर्निंग अधिकारी निर्वाचन के लिए तैयार किये जाने वाले मतपत्र का परीक्षण बारीकी से कराएं। किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होना चाहिये। इस मौके पर पोस्टल बैलेट के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश, पोस्टल बैलेट के लिए तीन अलग-अलग सुविधा केन्द्र बनाने, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रारूप-12 मिलने के उपरांत मार्ग कॉपी बनाने की कार्यवाही, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं के मतदान के लिए रूट चार्ट बनाने, विधानसभा क्षेत्रवार ईव्हीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाने, ईव्हीएम का रेण्डमाईजेशन कराने आदि की विस्तार से समीक्षा हुई। इस अवसर पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रशिक्षण स्थल पर भुगतान योग्य खानपान के स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। इस मौके पर जिला कम्यूनिकेशन प्लान से भी सभी को अवगत कराया गया।
#MPElection_2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |