आदर्श आचार संहिता उलंघन पर यातायात पुलिस शाजापुर ने वाहनों पर की कार्यवाही —— 5 लाख 98 हजार 300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल

शाजापुर
—–
पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में आदर्श आचार संहिता लागू होने से शाजापुर पुलिस द्वारा त्वरित नियमानुसार कार्यवाही जारी है। यातायात थाना प्रभारी श्री रवि वर्मा ने बताया कि शाजापुर नगर सहित सम्पूर्ण जिले में नियम विरुद्ध वाहन चालको के विरुद्ध सतत चालानी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें मुख्यतः विधिवत नंबर प्लेट नहीं होना, नंबर प्लेट पर राजनैतिक पदनाम लिखे होना, नंबर प्लेट पर राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह अथवा जाति धर्म के चिन्ह होने पर नियमानुसार हटाये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें वाहन चालक द्वारा बिना नम्बर प्लेट एवं नम्बर प्लेट गलत तरीके से उपयोग किये जाने पर 274 चालान बनाए गए एवं एक लाख 41 हजार 500 रुपये, चार पहिया वाहनों से अपारदर्शी शीशो अथवा काली फिल्म के उपयोग किये जाने पर बिना अनुमति सर्च लाइट लगाये जाने पर भी समन शुल्क वसूल किये गए है।

अनाधिकृत हूटर, राजनैतिक पदनाम लिखे होना, राजनीतिक दलों के सांकेतिक चिन्ह वाहनों पर पाए पर सख्तीपूर्वक हटाये जाने की संबंधित नियमनुसार कार्यवाही की गई। जिसमें संयुक्त चालानी कार्यवाही के दौरान जिला शाजापुर में आदर्श आचार संहिता लागू होने से आज तक यातायात नियमो के उल्लंघन किये जाने पर कुल 1328 वाहन चालको के विरुद्व चालानी कार्यवाही की जाकर 5 लाख 98 हजार 300 रूपये समन शुल्क राशि वसूल की गयी है।

पुलिस अधीक्षक शाजापुर के निर्देशानुसार जिला शाजापुर में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#MPAssemblyElection2023
#MPElection2023
#shajapurelection2023

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |