‘तांबे और टिन कंटेनर अब और भी हाई क्वालिटी में होंगे उपलब्ध, घटिया सामान पर लगेगा अंकुश

नई दिल्ली: आने वाले समय में तांबे के प्रोडक्ट्स, इम और टिन कंटेनर ज्यादा अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध होंगे। सरकार ने घटिया सामान के इम्पोर्ट पर अंकुश लगाने और घरेलू मैन्यूफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए इन प्रोडक्ट्स के लिए जरूरी स्टैंडर्ड जारी किए हैं। इस मामले में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डी.पी.आई.आई.टी.) ने बीते 20 अक्तूबर को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिए हैं।

प्रोडक्ट्स पर बी. आई. एस. सिम्बल होगा जरूरी
नए आदेश में अब सामानों का प्रोडक्शन, बिक्री, कारोबार, इम्पोर्ट और भंडारण तब तक नहीं किया जा सकता जब तक कि उन पर भारतीय मानक ब्यूरो (बी.आई.एस.) का सिम्बल न हो। नए आदेश नोटिफिकेशन की तारीख से अगले 6 महीने के लिए लागू होंगे।
बता दें, तांबे (कॉपर) और इसकी मिश्र धातुओं का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, बिजली डिस्ट्रीब्यूशन, टेलीकॉम, विद्युत सर्किट और कई डिवाइस में किया जाता है, इसलिए तांबे के प्रोडक्ट्स को बैस्ट क्वालिटी का होना चाहिए और किसी भी कीमत पर शुद्धता से समझौता नहीं किया जाना चाहिए

इन्हें समय-सीमा में मिली है छूट
नए आदेश में तांबे के 9 प्रोडक्ट्स में इलैक्ट्रिकल एप्लीकेशंस के लिए तार की छड़ें शामिल हैं, कंडेनसर और हीट एक्सचेंजर्स के लिए ठोस तांबे व तांबे की ट्यूब, फ्रिज और एयर कंडीशनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली तांबे की ट्यूब भी इसके तहत आती हैं।

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डी.पी.आई.आई.टी.) ने कहा कि घरेलू लघु/सूक्ष्म उद्योगों की सुरक्षा के लिए, क्यू.सी. ओ. गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के सही क्रियान्वयन, व्यापार करने में आसानी को सुनिश्चित करने के लिए, लघु/ सूक्ष्म उद्योगों को समय- सीमा के संबंध में छूट दी गई है, लघु उद्योगों को अतिरिक्त तीन महीने औ सूक्ष्म उद्योगों को अतिरिक्त छह मही का समय दिया गया है।

नहीं माना आदेश तो होगा एक्शन
डी.पी.आई.आई.टी., बी.आई.ए और हितधारकों के परामर्श से क्यू. सी. अ को नोटिफाई करने के लिए प्रमुख प्रोडक की पहचान कर रहा है। इसके तहत प्रोडक्ट्स स्टैंडर्ड को कवर करने वाले से ज्यादा नए क्यू. सी. ओ. को तैयार क शुरू किया गया है। बी.आई.एस. अधिनियम के प्राव का उल्लंघन करने पर पहली बार आ करने पर 2 साल तक की कैद या से कम 2 लाख रुपए का जुर्माना हो रु है। दूसरी बार और उसके बाद के आ पर जुर्माना बढ़कर न्यूनतम 5 लाख हो जाएगा और माल या वस्तुओं के के 10 गुना तक बढ़ जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |