शाजापुर
—–
विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त शाजापुर क्रमांक-1 क्षेत्र में दबिश के दौरान 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किग्रा गुड़ लाहन जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह वृत्त शुजालपुर क्षेत्र में दबिश के दौरान 32 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त समस्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार पन्द्रे, आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया, श्री दिनेश कुमार कौशिक, नगर सैनिक श्री देवकरण, श्री शैलेष कुमार कौशिक की विशेष भूमिका रही।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#मध्यप्रदेश_विधानसभा_निर्वाचन_2023
#shajapurelection2023