अमेरिका में सिख टारगेट: किसी को सिर के पीछे मुक्का मारा तो किसी की पगड़ी उतारी, बदसलूकी के बाद मौत दो की मौत

न्यूयॉर्क:  अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक कार हादसे के बाद मारपीट में घायल हुए 66 वर्षीय सिख व्यक्ति की सिर में लगी गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई। पिछले बृहस्पतिवार को क्वींस में एक वाहन से हुई मामूली टक्कर के बाद उसमें सवार 30 वर्षीय गिल्बर्ट ऑगस्टिन ने जसमेर सिंह पर हमला कर दिया था।

यह न्यूयॉर्क में पिछले एक हफ्ते में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की दूसरी घटना थी। पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में 19 वर्षीय एक सिख युवक उस समय हमले का शिकार हुआ था, जब वह रिचमंड हिल में बस से गुरुद्वारा जा रहा था। 26 वर्षीय क्रिस्टोफर फिलिपो ने युवक के सिर के पीछे मुक्का मारा था, उसकी पगड़ी उतारने की कोशिश की थी और उससे कहा था, ‘‘हम इस देश में इसे (पगड़ी) नहीं पहनते हैं।”

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने जसमेर सिंह पर हमले की निंदा करते हुए समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई। एडम्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “जसमेर सिंह इस शहर से प्यार करते थे और अपनी दुखद मौत से पहले बहुत कुछ पाने के हकदार थे। सभी न्यूयॉर्क वासियों की ओर से, मैं चाहता हूं कि हमारा सिख समुदाय यह जाने कि हमारे पास आपके लिए संवेदनाएं जताने से कहीं अधिक है। आपके लिए हमारी यह दृढ़ प्रतिबद्धता है कि हम उस नफरत को अस्वीकार करते हैं, जिसने इस बेकसूर की जान ले ली और हम आपकी रक्षा करेंगे।” उन्होंने कहा, “इस चुनौतीपूर्ण पल में इस महत्वपूर्ण समुदाय की जरूरतों पर चर्चा करने के लिए हमारी टीम इस सप्ताह सिख नेताओं के साथ बैठक करेगी।”

‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ में प्रकाशित खबर में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के 102 प्रीसिंक्ट की पुलिस ने ऑगस्टिन पर हत्या और हमले का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार को क्वींस में दोषी ठहराए जाने के बाद ऑगस्टिन को हिरासत में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह और ऑगस्टिन की कार पिछले बृहस्पतिवार को आपस में टकरा गई थीं, जिससे दोनों वाहनों में खरोंचें आई थीं। जैसे ही सिंह ने 911 पर कॉल करने की कोशिश की, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा ‘‘पुलिस नहीं, पुलिस नहीं” । और फिर उसने उनका फोन ले लिया। रिपोर्ट के अनुसार, सिंह कार से बाहर निकले और अपना फोन वापस पाने की कोशिश में ऑगस्टिन का पीछा किया।

इस दौरान दोनों में बहस हुई और सिंह ऑगस्टिन से अपना फोन लेकर कार में लौट गए। इससे गुस्साए ऑगस्टिन ने सिंह के सिर और चेहरे पर तीन बार मुक्का मारा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑगस्टिन के वार से सिंह जमीन पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद ऑगस्टिन घटनास्थल से फरार हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां मस्तिष्क में लगी चोट के कारण उनकी मौत हो गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |