मक्सी की बेटी डॉ हर्षिता का एमडी में प्रवेश,पिता ने कहा बेटियां हमारा मान ओर सम्मान है

शहज़ाद खान।। मक्सी शहर के लिए गौरव का विषय सामने आया है नगर की माध्यम परिवार की मेडिकल व्यवसायी हरीश भावसार की बिटिया डॉ. हर्षिता भावसार ने अखिल भारतीय कोटा के माध्यम से बाल चिकित्सा में एमडी प्रवेश सुरक्षित किया । आपको बता दे हर्षिता ने आदित्य बिड़ला स्कूल, नागदा से पढ़ाई की और अरबिंदो कॉलेज, इंदौर से स्नातक डॉ. हर्षिता भावसार ने किया अब अखिल भारतीय कोटा के माध्यम से एमपी शाह मेडिकल कॉलेज, जामनगर में बाल चिकित्सा में एमडी में प्रवेश प्राप्त किया है। डॉ हर्षिता ने नीट पीजी परीक्षा में 800 में से 526 अंक हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो चिकित्सा के क्षेत्र में अटूट समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।
डॉ हर्षिता अपने परिवार, विशेषकर अपने पिता, हरीश भावसार और पूरे शहर की आशाओं और सपनों को लेकर चलती है। जो पूरे हुए है।
डॉ हर्षिता ने मालवा अभीतक से चर्चा में बताया कि यह यात्रा न केवल मेरी कड़ी मेहनत के बारे में थी, बल्कि दिवंगत नाना जी के सपने को पूरा करने के बारे में भी थी, एक ऐसा सपना जिसे खुली आंखों और दृढ़ संकल्प के साथ अपनाया था। इसके अतिरिक्त, प्यारे मामा ने इस पूरी यात्रा में अटूट समर्थन प्रदान किया। मेरे पिता ने हर समय सम्बल दिया और मुझे मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर डॉ हर्षिता के पिता जो वरिष्ठ समाजसेवी है ने बताया कि घर की लक्ष्मी कही जाने वाली बेटियां मां-बाप के आंखों का तारा होती हैं। बेटा अगर मां की जान होता है, तो बेटियां अपने पिता का नूर होती हैं। एक पिता के लिए उसकी बेटी दुनिया की सबसे खूबसूरत और बेस्ट बेटी होती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |