इजरायल से निकाले गए भारतीयों ने किया सरकार का धन्यवाद, दिल्ली पहुंचते ही लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए

 इजरायल-हमास संघर्ष के बीच भारतीयों को वापिस लाना शुरू कर दिया है। अब तक सैंकड़ों भारतीय अपने घरों में वापिस लौट गए है। इस बीच, इजरायल से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने ऑपरेशन अजय को एक अच्छी पहल बताया है। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही “भारत माता की जय” के नारे लगाते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने निकाले गए लोगों का स्वागत किया।

एएनआई से बात करते हुए, इजरायल से लौटीं भारतीय नागरिक प्रीति शर्मा ने कहा, “मुझे लगता है कि यह भारत सरकार की एक बहुत अच्छी पहल है और मैं इस पहल के लिए हमारे मंत्री जयशंकर को धन्यवाद करती हूं। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि भारत पहला देश है जिसने इजरायल में फंसे अपने देशवासियों को सुरक्षित निकाला है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारे परिवार बहुत खुश है और वह सरकार के आभारी है।

एक अन्य भारतीय नागरिक ललित ने कहा कि यह उनके लिए “सच्ची निकासी” थी और भारत की इस “ऑपरेशन अजय” योजना को अच्छी पहल बताया है। उन्होंने बताया मैं वहां फंस गया था और मैंने उड़ानें बुक की थीं, लेकिन मेरी छह उड़ानें रद्द हो गईं। मेरे घर का पट्टा भी समाप्त हो गया था। मेरी बेटी और पत्नी मेरे साथ थीं। यह मेरे लिए सच्ची निकासी है। उन्होंने कहा मैं दूतावास और भारत सरकार को धन्यवाद करता हूं”।

‘ऑपरेशन अजय’ के तहत इजराइल से 197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी उड़ान रविवार को दिल्ली पहुंची है। यह उड़ान कल तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इजराइल में भारतीय दूतावास ने एक्स को बताया कि ऑपरेशन अजय की तीसरी उड़ान तेल अवीव से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। दूतावास सभी को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है। ” इजराइल से लौटे एक भारतीय नागरिक ने एएनआई को बताया, “हम भारत सरकार के आभारी हैं। हमें वहां डर लग रहा था, हम इस पहल (ऑपरेशन अजय) के लिए सरकार के आभारी हैं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |