गाजा से निकलने के लिए यह भारतीय महिला अपने परिवार सहित मिस्र सीमा पर कर रही इंतजार

यरुशलमः गाजा में रहने वाली एक भारतीय महिला ने परिवार सहित अपना घर छोड़ दिया है और हमास शासित क्षेत्र से निकलने के लिए मिस्र के साथ लगती दक्षिणी सीमा पर सुरक्षित मार्ग की प्रतीक्षा कर रही है। इजराइल ने शुक्रवार को लगभग 11 लाख फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा को खाली करने और दक्षिणी हिस्से में जाने का आदेश दिया है।

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली भारतीय महिला लुबना नजीर शाबू ने मीडिया को बताया, ‘‘ मैं अपने पति और बेटी के साथ सुबह घर से निकली और सीमा के पास गाजा के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचने के लिए मुझे मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इजराइली बमबारी में सभी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और यहां तक कि परिवहन की भी समस्या है।”

हमास के उग्रवादियों द्वारा सात अक्टूबर की सुबह दक्षिणी इजराइल पर जल, नभ और जमीन से हमला करने के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है और 2007 से गाजा में शासन करने वाले हमास के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई का संकल्प लिया है। शाबू ने कहा,‘‘हम यहां रहेंगे और देखेंगे कि क्या हमें मिस्र जाने की अनुमति दी जा सकती है, जहां मेरे दो अन्य बच्चे पढ़ते हैं।”

गाजा से निकलने का एकमात्र रास्ता मिस्र के साथ लगता राफा क्रॉसिंग है जिसे सोमवार को बंद कर दिया गया। इसी के साथ गाजा के निवासियों के भागने की सभी संभावनाएं व्यावहारिक रूप से बंद हो गईं। शाबू ने इससे पहले मीडिया से कहा था, ‘‘बमबारी की आवाजें बहुत डरावनी होती हैं और पूरा घर हिल जाता है। यह बहुत ही डरावनी स्थिति है।” क्षेत्र में भारतीय राजनयिक मिशन भारतीय नागरिकों के साथ लगातार संपर्क में हैं, और संबंधित अधिकारी उन्हें संघर्षग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए सुरक्षित मार्ग खोजने की कोशिश कर रहे हैं। गाजा में चार भारतीय नागरिकों के रहने की जानकारी है। रामल्ला में भारतीय प्रतिनिधि कार्यालय ने मीडिया को बताया, ‘‘ हम संपर्क में हैं और सभी भारतीयों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जमीनी हालात हमारे विकल्पों को बाधित कर रहे हैं।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |