अवैध परिवहनकर्ताओं पर खनिज विभाग ने कसा शिकंजा,- सुबह 4 बजे से विभिन्न स्थानों पर दी दबिश, आठ वाहन किए जब्त

शहजाद खान
शाजापुर। आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। तो खनिज विभाग ने भी कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देश पर छापामार कार्यवाही करते हुए 8 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया है। विभागीय अधिकारियों ने गुरूवार सुबह करीब 4 बजे इस कार्यवाही को अंजाम दिया, जिससे अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
खनिज अधिकारी आरिफ खान एवं सहायक खनिज अधिकारी कामना गौतम द्वारा की गई इस कार्यवाही में बालू रेत के ओव्हर लोड डंपरों की विशेष रूप से जांच की गई। जिसमें 05 डंपर ओव्हर लोड पाये जाने पर उन्हें मो. बड़ोदिया, मक्सी एवं कोतवाली में जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में दिये गये। तो 01 डंपर गिट्टी खनिज का ओव्हरलोड परिवहन करते हुए एवं 02 ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी का बिना रॉयल्टी के परिवहन करते हुए जप्त किये गये जिन्हे थाना कालापीपल, मो. बडोदिया तथा कोतवाली में अभिरक्षा में दिया गया। खनिज अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि बालू रेत के समस्त ओव्हरलोड हपर जिला सीहोर से इच्छावर होते आ रहे थे। जिन्हें गतव्य स्थल में नीमच एवं मदसौर लिखा गया था। जबकि इन वाहनों से जिला शाजापुर में रेत का विक्रय किया जाना पाया गया। समस्त प्रकरणों को पंजीबद्ध कर अर्थदण्ड की कार्यवाही हेतु म.प्र. खनिज ( अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत कलेक्टर को सौंपा गया।
अलसुबह पहुंचे अधिकारी
आचार संहिता के चलते कलेक्टर द्वारा खनिज विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके लिए अधिकारियों ने योजना बनाई और सुबह करीब 4 बजे से छापामार कार्यवाही शुरू कर दी। इतनी जल्दी अमले को अपने सामने देख अवैध परिवहनकर्ताओं में भी हड़कंप मच गया और वे कुछ कर पाते इसके पहले ही अधिकारियों ने उनके वाहन जब्त कर लिए। वही जब उनसे इसके बारे में जानकारी मांगी गई तो वे संतोषप्रद जवाब भी नहीं दे पाए जिसके चलते अधिकारियों ने इनके खिलाफ कार्यवाही कर वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |