इजरायल के खिलाफ जंग में कूदा लेबनान, हिजबुल्लाह समूह ने टैंकरोधी मिसाइलों से इजरायली सेना पर किया हमला

इज़रायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच जंग में लेबनान भी शामिल हो गया है और लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने टैंकरोधी मिसाइलों से इज़रायली सेना पर हमला किया जिसके बाद इज़रायली सेना ने लेबनान की ओर भी मोर्चा खोल दिया है। उधर इज़रायली हमले में हमास के दो बड़े कमांडरों के मारे जाने की खबर के बीच गुरुवार को ब्रुसेल्स में नाटो की एक महत्वपूर्ण बैठक में इज़रायली रक्षा मंत्री नाटो देशों को संघर्ष की ताज़ा स्थिति की जानकारी देंगे।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इज़रायली फौज के हाथों कम से कम 900 फिलिस्तीनियों की मौत हुयी जबकि हमास ने शनिवार को संघर्ष शुरू होने के बाद से 1200 से अधिक इजरायलियों को मौत के घाट उतारा है। हमास ने शनिवार को गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट हमला करके दुनिया को चौंका दिया है। इजरायल द्वारा सोमवार को पूरी तरह से नाकाबंदी करने के आदेश के बाद, गाजा पट्टी इलाके में पानी, खाद्य और ईंधन आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गयी।

हमास से जुड़े एक फिलिस्तीनी चैनल ‘अल अक्सा’ ने बुधवार को बताया कि गाजा पट्टी के दक्षिण में इजरायली हवाई हमले के दौरान हमास आंदोलन की सशस्त्र शाखा, अल-कसम ब्रिगेड के कमांडर के रिश्तेदार मारे गए। एक इजरायली युद्धक विमान ने अल-कसम के मुख्य कमांडर मोहम्मद अल-दीफ के भाई के घर को निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में घर को पूरी तरह से नष्ट हो गया और हमले में खान यूनिस शहर में उनके भाई, साथ ही उनके भाई के बेटे और बेटी की मौत हो गयी है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि बमबारी के समय ब्रिगेड कमांडर घर में मौजूद था या नहीं। चैनल ने यह भी बताया कि हमले के परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए।

हमले में दो राजनीतिक अधिकारी मारे गए

आज गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में हमास के दो राजनीतिक अधिकारी मारे गए। इस बीच इजरायली रक्षा बलों ने (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आज एक इज़रायली लड़ाकू विमान ने गाजा पट्टी में उस इस्लामिक विश्वविद्यालय को नेस्तनाबूद कर दिया जिसका उपयोग हमास सैन्य खुफिया कार्यकर्ताओं के लिए हथियारों के विकास और उत्पादन के साथ-साथ‘प्रशिक्षण शिविर’के रूप में करता था।

आईडीएफ ने यह भी कहा कि इज़रायल पर लेबनान की ओर से टैंकरोधी मिसाइलें दागी गयीं हैं जिसके बाद इजरायली सेना जवाबी कारर्वाई रही है। उधर अमेरिका के सैन्य सहयोगियों के संगठन -उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रतिनिधि कल इज़रायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट से मिलेंगे और उनसे ताज़ा हालात की जानकारी लेने के बाद आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। ब्रुसेल्स में नाटो सदस्य मंत्रियों की बैठक से पहले नाटो के महासचिव जेन्स स्टॉलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो सदस्य देशों के रक्षा मंत्री को इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट गुरुवार को 12 अक्टूबर को अपने युद्धग्रस्त क्षेत्र की स्थिति की जानकारी देंगे।

इसी बीच, नीदरलैंड की रक्षा मंत्री काजसा ओलोंग्रेन ने कहा, ‘‘फिलिस्तीन-इज़रायल के बीच संघर्ष बढ़ने से क्षेत्र में अस्थिरता एवं असुरक्षा का खतरा और अधिक फैल गया है लेकिन नाटो का पूरा ध्यान यूक्रेन पर भी है।” उधर मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘रूस, इजरायल और फिलिस्तीन दोनों के साथ बातचीत करता है लेकिन वह आतंकवादी कृत्यों की निंदा किए बिना नहीं रह सकता है।”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |     जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी गई     |     आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई कोर्स     |     शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति     |