पूरे देश में तबाही मचा कर अब मौत से भागते दिखे हमास आतंकी, Video में देखें कैसे इजरायली पुलिस ने खदेड़ा

इजरायल और हमास के बीच जारी खूनी जंग में एक नया वीडियो सामने आया है। इज़रायली सूत्रों का दावा है कि इज़रायली बलों ने एक कार का पीछा किया और उस पर गोली चलाई, जिसमें कथित तौर पर हमास का एक गुट सवार था। कथित तौर पर इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इजरायल पुलिस हमास के दो आतंकियों की कार का पीछा कर रही है। आतंकी आगे-आगे कार में भाग रहे हैं. इजरायल पुलिस उनका पीछा कर रही है। काफी दूर तक पीछा करने के बाद इजरायल पुलिस ने आतंकियों की गाड़ी को रोका और फिर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. जिससे हमास के दो आतंकी ढेर हो गए।

बता दें कि हमास-इजराइल के बीच संघर्ष चार दिन से जारी है। इस बीच अब तक इजरायल के 900 लोग मारे जा चुके हैं. 2,600 से ज्यादा जख्मी हुए हैं. वहीं, गाजा पट्टी में 704 लोगों की जान गई है और करीब 4000 लोग घायल हुए हैं।  वहीं इजरायल सेना का दावा है कि  1500 हमास आतंकी मारे गए है ।

आतंकी इस्लामी फिलिस्तीनी संगठन हमास गाजा से ही इजरायल पर हमले कर रहा है।. हमले के बीच इजरायल के रक्षामंत्री ने गाजा पट्टी की पूर्ण घेराबंदी के आदेश दिए हैं, वहीं बिजली, भोजन, पानी सहित जरूरी सप्लाई बंद कर दिए हैं।

 वहीं अब इजरायली सेना  गाज की संसद और नागरिक मंत्रालयों पर टारगेट करेगी। समाचार एजेंसी AP की एक रिपोर्ट के अनुसार, फलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ अपने हमले में इजरायली सेना ने मंगलवार को घोषणा की कि उनका अब मुख्य टारगेट अब गाजा की संसद और नागरिक मंत्रालय हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |