राजस्थान में अचार संहिता लागू, फ्री फूड पैकेट समेत इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद दो दिन पहले बनाये गए, तीन नये जिलों के क्रियान्वयन का काम अटक गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले कुचामन सिटी, मालपुरा और सुजानगढ़ तीन नये जिले बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, सोमवार दोपहर तक इन जिलों को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। ऐसे में अब ये जिले मान्य नहीं होंगे। अब प्रशासनिक रूप से प्रदेश में 50 जिले ही मान्य होंगे।

जातीय सर्वे का फैसला करेगा चुनाव आयोग

चुनाव के बाद बनने वाली सरकार इनके बारे में फैसला करेगी। साथ ही पिछले दिनों विभिन्न बोर्ड एवं निगमों में की गई राजनीतिक नियुक्ति वाले जो नेता कार्यभार ग्रहण नहीं कर सके थे, अब वे काम नहीं कर सकेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रवीण गुप्ता ने बताया कि जातीय सर्वे का फैसला चुनाव आयोग करेगा। हालांकि, इस बारे में शनिवार देर रात आदेश जारी हो गए थे।

गहलोत सरकार की ओर से प्रदेश में महिलाओं को नि:शुल्क मोबाइल फोन और फूड पैकेट भी अब वितरित नहीं हो सकेंगे। पिछले दो महीने से शिविर लगाकर इनका वितरण हो रहा था। प्रतिवर्ष दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला बोनस भी इस बार नहीं मिलेगा। गुप्ता ने बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी सरकारी कार्य, घोषणा, बयान और आदेश को आयोग अपने क्षेत्राधिकार में ले सकता है।

होर्डिंग्स से हटाए गए सीएम की फोटो

जानकारी के अनुसार, अब एक हजार से अधिक सरकारी भवनों के उद्धाटन और शिलान्यास के काम अटक गए हैं। आचार संहिता लागू होने के साथ ही सरकारी योजनाओं के साथ सीएम की फोटो के लगे होर्डिंग्स को हटा दिया गया है। मंत्रियों, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्षों की सरकारी गाड़ियां मोटर गैराज में पहुंचा दी गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |