इजरायल जंग: मासूम की लाश को सीने से लगाए बिलखता रहा पिता, बोला- ‘इसका क्या गुनाह था? Video देख फट जाएगा कलेजा

दक्षिणी इज़राइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 900 से ज्यादा हो चुकी है।  इजरायली सरकार के अधिकारियों ने सिन्हुआ से कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बचावकर्मी अभी तक दक्षिणी इजरायल के कुछ इलाकों में नहीं पहुंचे पाए हैं, जहां शनिवार को हमला करने वाले हमास आतंकवादी अभी भी इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष कर रहे हैं।

वहीं इस बीच एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है जिसे देख ईआपका भी कलेजा फट जाएगा। इजरायली सेनाओं ने जहां पूरे गाजा को घेर रखा वहीं इस बीच कई मासूम बेगुनाह लोग मौत के भेंट चढ़ रहे है। दोनों ओर से जारी इस खूनी खेल में  कई मासूमों की जान चली गई इस बीच ताजा वीडियो एक मासूम नवजात बच्ची और उसकी लाश को कलेजे से सटाए उसके पिता का सामने आया है जिसे देखकर  हर किसी की आंखों में आंसू आ जाएंगे।

फिलिस्तीनी समर्थकों की ओर से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में एक पिता है जिसने अपनी नवजात बच्ची की लाश को सीने से लगा रखा है। वो बिलख-बिलखकर रोए जा रहा है।  वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये एक फिलिस्तीनी शख्स है जिसने इजरायली एयरस्ट्राइक में अपनी मासूम बच्ची को खो दिया है।

 बता दें कि  फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में इजरायली बम विस्फोटों में 704 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें 143 बच्चे और 105 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 4,000 लोग घायल हुए हैं। वहीं इधर, इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमास के हमले के बाद 900 लोगों की मौत और 2,600 घायलों की रिपोर्ट दी है।

इस रूला देने वाले वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे है और इस बच्ची को देख हर किसी की आंखों में आंसू है। एक यूजर ने कहा- इस बच्ची का क्या गुनाह था? इसके अलावा कई यूजर्स ने कमेंट में शांति की अपील भी की।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |     जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी गई     |     आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई कोर्स     |     शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति     |     बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा     |     यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत     |     दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम     |     राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त     |     पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |