आपके हाथों पर खून क्यों लगा है पापा? भाई-बहनों के सामने ही दरिंदों ने लड़की को मार डाला

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष के दूसरे दिन हमास के हमले में मरने वाले इजरायलियों की संख्या बढ़कर 700 हो गई, जबकि गाजा पट्टी में सैकड़ों अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है। यह जानकारी इजरायली मीडिया ने रविवार रात को दी। सरकारी अधिकारियों के हवाले से इजरायल के सरकारी कान टीवी समाचार ने जानकारी दिया कि हमास के संयुक्त हमले में कम से कम 700 लोग मारे गए, इस्लामी समूह के आतंकवादियों ने सुरक्षा बाड़ तोड़ दिया और आसपास के समुदायों पर हमला किया, जिसमें कई लोग मारे गए और दर्जनों नागरिकों और सैनिकों को बंदी बना लिया गया। इसके साथ ही गाजा के आतंकवादियों ने दक्षिणी और मध्य इजराइल पर लगभग 3,000 रॉकेट दागे।

वहीं इस बीच एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक परिवार अपने बच्चों को गोद में लिए डर के साए में बैठा है। जिसमें बच्चे भी रोत हुए दिख रहे है और अपने माता-पिता को रोते देख वह बार बार इसका कारण पूछते  है। दरअसल, परिवार को हथियारबंद आतंकियों ने बंधक बना लिया  है।

इस वीडियो को  इज़रायल के एक स्थानीय पत्रकार इंडिया नफ़्ताली ने एक्स पर पोस्ट किया, “परिवार की एक लड़की को कथित तौर पर उसके भाई-बहनों के सामने ही दरिंदों ने मार डाला। अमेरिका में सरायेल के दूतावास ने कहा कि हमास द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए आतंकी हमले के बाद 100 नागरिकों को बंधक बना लिया गया है. वीडियो में एक जोड़ा अपने बेटे और बेटी के साथ फर्श पर बैठा नजर आ रहा है. बच्चे नाबालिग लग रहे हैं।

इस बीच , बेटे ने पूछा, “आपके हाथों पर खून क्यों लगा है पापा?” सदमे में दिख रही लड़की ने अपनी बहन का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी बहन मर गई है. मैं चाहती थी कि वह जीवित रहे। माता-पिता ने अपने बच्चों को सांत्वना दी और उन्हें फर्श पर लेटने के लिए कहा। क्योंकि हमास के आतंकी लगातार बाहर गोलाबारी कर रहे है।

 घर छोड़ने पर मजबूर हुए लोग
वहीं दूसरी तरफ, फिलिस्तीन और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण 1,23,000 से ज्यादा फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी में अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। यह जानकारी मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने दी। ओसीएचए ने एक बयान में कहा कि रविवार रात 9 बजे तक, गाजा में 1,23,538 फिलिस्तीनी विस्थापित हो चुके थे।

 उल्लेखनीय है कि हमास ने इजरायल पर शनिवार सुबह गाजा पट्टी से एक अभूतपूर्व रॉकेट हमला किया। इजरायली सेना के अनुसार हमास ने इजरायल पर 3,000 से ज्यादा रॉकेट दागे और हमास के दर्जनों लड़ाकों ने दक्षिणी इजरायल के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की। इजरायली सेना ने उसके बाद फिलिस्तीनी बलों से उन्हें फिर से जीतने के लिए दक्षिणी क्षेत्रों में अपने सैनिकों को भेजा और गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला करना शुरू कर दिया। इजरायली सरकार ने रविवार को घोषणा किया कि उसने बुनियादी कानून के अनुच्छेद 40 को लागू किया है, जिसका मतलब है कि देश आधिकारिक रूप से युद्ध में प्रवेश कर चुका है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों ने सैकड़ों मौत और हजारों घायल होने की रिपोर्ट हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |