मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के संबंध में स्टेडिंग कमेटी की बैठक ओर प्रेसवार्ता हुई

शाजापुर
—-
मतदाता सूची को सभी मतदान केन्द्रों पर चस्पा कर प्रकाशित की
—-
फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को लेकर आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की स्टेडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अखिल राठौर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक सहित राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से श्री मनोज सक्सेना, श्री गोविन्द शर्मा व श्री सतीश गुप्ता, बीएसपी से श्री अमीन लाला, भारतीय जनता पार्टी से श्री विजय सिंह बैस एवं श्री विजय जोशी, आप पार्टी से श्री जिया लाला एवं श्री विवेक शर्मा भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कन्याल ने सदस्यों को जिले के एआरओ, एईआरओ की जानकारी दी। इसके उपरांत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बारे में बताते हुए कहा कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 835 मतदान केन्द्र है। इन मतदान केन्द्रों पर आज फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में अंतिम प्रकाशन उपरांत कुल 688996 मतदाता सूची में शामिल हैं, जिसमें 354857 पुरूष, 334129 महिला मतदाता एवं 10 अन्य मतदाता शामिल हैं। जबकि 02 अगस्त 2023 की स्थिति में जिले में कुल 668016 मतदाता थे, जिसमें 346292 पुरूष, 321713 महिला एवं 11 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार अंतिम प्रकाशन की स्थिति में कुल 20980 मतदाता बढ़े है। जिले में वर्तमान में 942 जेण्डर रेशों एवं 63.18 ईपी रेशों है।

इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुनरीक्षण अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की जानकारी देते हुए बताया कि पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से 2945 नाम मृत होने के कारण, 3703 नाम स्थायी रूप से स्थानांतरित होने के कारण, 464 नाम दोहरी प्रविष्टी के कारण, 62 नाम निरस्ती के कारण इस प्रकार कुल 7174 नाम सूची से विलोपित किये गये हैं। जिले में कुल 10016 वरिष्ठ मतदाता, 31165 युवा मतदाता, 9692 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता तथा 1114 सेवानिवृत्त निर्वाचक मतदाता है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभावार 18 वर्ष से 19 वर्ष तक के मतदाताओं की संख्या, मतदाता परिचय पत्र के वितरण की जानकारी भी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा से निर्वाचक नामावली में मतदाता के नाम निरसन करने पर प्रतिबंध रहेगा।
—–
पत्रकार वार्ता में निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी
——
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने निर्वाचक नामावली के द्वितीय पुनरीक्षण 2023 के अंतिम प्रकाशन की जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान जिले के मीडिया प्रतिनिधियों को दी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहयोग प्रदान करने के लिए सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार भी माना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रों को जीपीएस आधारित बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मतदाताओं को मतदान केन्द्र खोजने में दिक्कत नहीं आए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा प्रदान करने की व्यवस्था की जायेगी। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकारों द्वारा पूछे गये विभिन्न प्रश्नों का समाधान भी किया।


Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#MPElection_2023
#MPAssemblyElection2023
#shajapurelection2023
#pressconference

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |