मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता अपहरण व अवैध वसुली में फरार आरोपी को एक देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतुस के साथ किया गिरफ्तार
मक्सी, मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल के नेतृत्व में मक्सी पुलिस ने बड़ी सफलता आज की है जानकारी देते हुए टी भीम सिंह पटेल ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के निर्देशन में व थाना प्रभारी मक्सी निरी. भीमसिंह पटेल द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी के अपराधो पर अकुंश लगाते हुये दिनांक 28.09.23 को मुखवीर सूचना पर ग्रिड के सामने इण्डस्ट्रियल एरिया मक्सी पर आरोपी को घेराबन्दी कर पकड़ा जिसकी तलाश लेते आरोपी के पास से एक देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतुस मिले, आरोपी से हथियार रखने बाबत् का लायसेंस का पूछते नही होना बताया आरोपी का नाम पता पूछते अपना नाम फिरोज उर्फ भट्टा पिता अजीज खाँ उम्र 30 साल निवासी गडरोली थाना मक्सी जिला शाजापुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतुस जप्त कर गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपी पुर्व से थाना मक्सी के अपहरण व अवैध वसुली के अपराध में भी फरार चल रहा था । आरोपी से सघन पूछताछ कर अन्य अपराधो के बारें में पतारसी के प्रयास जारी है। आरोपी मारपीट, हत्या का प्रयास, चोरी करना, अवैध हथियार रखने आदी अपराध करने का आदतन अपराधी है। उक्त आरोपी विरुद्ध 18 से 20 अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी अन्य प्रान्तो के अपराधो व वारंट में भी फरार है, जिसकी जानकारी मक्सी पुलिस द्वारा प्राप्त की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी भीमसिंह पटेल, उप निरी. घनश्याम बैरागी, का. सउनि भषेक दीक्षित, आर. 94 विरेन्द्र शर्मा, का प्र आर. 240 राकेश सिंगार, आर. 220 कुमेरसिंह, आर. 62 अरुण सितपरा, आर. 154 दीपक यादव की सराहनीय भुमिका रही ।

