पाकिस्तान में मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज के बेटे का अपहरण ! आतंकी संगठनों और ISI में हड़कंप

पेशावर: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद  के बेटे कमालुद्दीन सईद के अपहरण का समाचार है। दावा किया जा रहा है कि कमालुद्दीन सईद को कल शाम कार सवारों ने अगवा कर लिया।  यह सनसनीखेज खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हालांकि इस खबर को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ विदेशी मीडिया संस्थानों के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है, कि हाफिज सईद का बेटा कमालुद्दीन सईद कल शाम से लापता है। कुछ और ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है, कि हाफिज सईद के बेटे के गायब होने के बाद आतंकी संगठनों और पाक खुफिया एजेंसी ISI में हड़कंप मच गया है और कमालुद्दीन सईद की तलाशी के लिए जमीन आसमान एक किए जा रहे हैं

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है, कि  कमालुद्दीन सईद कल शाम से लापता है और इसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। टाइम्स अल्जेब्रा नाम के ट्विटर हैंडल से दावा किया गया है, कि कमालुद्दीन सईद लापता हो गया है और उसे अज्ञात लोग अपने साथ ले गए हैं। ट्विटर हैंडल से बिग ब्रेकिंग न्यूज पब्लिश की गई है, जिसमें दावा किया गया है, कि “भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफ़िज़ सईद का एक बेटा कमालुद्दीन सईद कल से लापता है।”

PunjabKesari

आगे दावा किया गया है, कि “कमालुद्दीन सईद को पेशावर से कुछ अज्ञात कार सवार ले गए हैं। ISI अभी भी उसका पता लगाने में सफल नहीं हुई है और उसका कोई सुराग नहीं है। इस घटना के बाद ISI और अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन सदमे में हैं।”

PunjabKesari

पाकिस्तानी एजेंसियों में हड़कंप इसलिए भी मचा है, क्योंकि पिछले दिनों कई वांटेड आतंकियों की हत्या की गई है, जिसमें भारत के भगोड़े खालिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। वहीं, पिछले साल हाफिज सईद के घर के पास बम धमाका भी हुआ था और पाकिस्तानी एजेंसियों ने दावा किया था, कि हाफिज सईद को मारने की कोशिश की गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |