पाकिस्तान क्रिकेटर Cricket World Cup में कर सकते हैं स्पॉन्सर्स का बायकॉट, PCB है वजह

 क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) से पहले वीजा संबंधी दिक्कतों से जूझ रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) अब पीसीबी को झटका देने की तैयारी में है। पाकिस्तानी क्रिकेटर केंद्रीय अनुबंध की देरी के कारण विश्व कप में होने वाली प्रमोशनल गतिविधियों का बायकाट करने पर विचार कर रहे हैं। पाक क्रिकेटर को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली है ऐसे में वह स्पांसर लोगो और विभिन्न अनुबंधों का बायकाट कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक टीम के शीर्ष सितारे जैसे बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान प्रत्येक को 4.5 मिलियन पीकेआर (लगभग 13.22 लाख रुपए) की मासिक रिटेनर फीस की पेशकश की गई थी। हालांकि अभी तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं हुए। इसलिए खिलाड़ियों को बड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

एक पाकिस्तानी खिलाड़ी का कहना है कि हम मुफ्त में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हैं, लेकिन हमारा सवाल यह है कि हमें प्रायोजकों को बढ़ावा क्यों देना चाहिए। लोगो तो बोर्ड से संबंधित हैं। इस कारण हम प्रचार गतिविधियों और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने से इनकार कर सकते हैं।

इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ियों को अभी तक उनका भुगतान नहीं मिला है जो पिछले चार महीनों से बकाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खिलाड़ियों ने प्रायोजन के मामले में पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) को आईसीसी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) से जो मिलेगा उसमें हिस्सा मांगा है।

बता दें कि पाकिस्तान टीम क्रिकेट विश्व कप के लिए तैयारी कर रहा है जोकि 5 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने 29 सितंबर और 3 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 अभ्यास मैच खेलने हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |