कलेक्टर श्री कन्याल ने महुपुरा रपटे पर पानी की स्थिति का निरीक्षण किया शाजापुर By Shahzad Khan On Sep 16, 2023 823 शाजापुर, 16 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने आज महुपुरा रपटे पर पानी की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारी को चिल्लर नदी एवं महुपुरा रपटे पर एकत्रित होने वाली जलकुंभी को हटाने के निर्देश दिए, जिससे रपटे पर से पानी का निकास ठीक ढंग से हो। साथ ही उन्होंने महुपुरा रपटे पर बैरिकेट्स लगाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर व नगर पालिका प्रभारी सीएमओ श्री महेंद्र प्रताप सिंह किरार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। Related Posts Rape Case: शाजापुर की पॉक्सो अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला,… MP Political News: 950 KM की यात्रा लेकर शाजापुर पहुंचे… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 823 Share