Shajapur अपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन व्यक्ति एक वर्ष के लिए जिला बदर,, गौवंश के अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों का अधिहरण
शाजापुर, 15 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त तीन व्यक्तियों को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है।
जारी आदेश अनुसार अकोदिया मण्डी थाना सारंगपुर रोड निवासी मयंक पिता महेश विश्वकर्मा, थाना अकोदिया ग्राम टिटोडीखेड़ा निवासी अकरम पिता हिदायत उलला खान एवं थाना अकोदिया ग्राम निशाना निवासी हुकुमसिंह पिता जगदीश गुर्जर को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर करते हुए शाजापुर एवं सीमावर्ती जिले देवास, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ तथा सीहोर की राजस्व सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने निष्कासन आदेश जारी करते हुए तीनों को आदेशित किया है कि वे प्रतिबंधित अवधि में बिना पूर्व अनुमति के उक्त क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
इसी प्रकार
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री किशोर कन्याल ने गौवंश के अवैध रूप से परिवहन करने के उपयोग में लाये गये वाहनों का अधिहरण के आदेश दिये है।
विगत 14 जनवरी 2018 को गौवंश के अवैध रूप से परिवहन में जप्त किए गए वाहन 407क्रमांक आर.जे.25-जी.ए.2328 एवं वाहन 407 क्रमांक आर.जे.14-जी.एफ1300 को अधिहरण करने के आदेश दिये हैं। साथ ही आदेश के विरूद्ध अपील अवधि 30 दिवस व्यतीत होने के बाद उक्त वाहन को नीलाम करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर को आदेश दिया गया है।