भाजपा के झूठे वायदों और भ्रष्टाचार से जनता को बचाना है और कांग्रेस की सरकार बनाना, श्री कराड़ा

शाजापुर। कमलनाथ की 15 माह की सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया और जहां पानी की जरूरत थी वहां पानी पहुंचाया है। जबकि भाजपा की सरकार ने केवल झूठे वादे और षड्यंत्र रचा है। इस बार हमंे भाजपा के झूठे वायदों और भ्रष्टाचार से जनता को बचाना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है।
यह बात विधायक व पूर्व जल संसाधन मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने बुधवार को सारंगपुर स्थित फैक्ट्री में आयोजित बीएलए की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बीएलए से कहा कि आप लोग मतदाताओं की सूची अपडेट करें और कितने नाम घटाए गए हैं और क्यों घटाए गए हैं। इसकी जानकारी जुटाएं। इसके अलावा कितने नए नाम कहां से जुड़े हैं और कितने नाम छूट रहे हैं। इस सूची को अपडेट करें ताकि हमें वास्तविक मतदाताओं की जानकारी मिल सके। केवल यहीं पर हमारी जिम्मेदारी खत्म नही हो जाती। बीएलओ से भी हमें संपर्क साधकर यह तय करना है कि उन्होंने नाम अपडेट किए हैं कि नहीं। इसके अलावा हमें नए जुड़े नामों के अलावा सभी मतदाताओं से संपर्क भी करना है और उन्हें बताना है कि हमने 15 माह की सरकार में जो विकास का सिलसिला शुरू किया था वह आगे बढ़ाना है और हर वर्ग का विकास करना है ताकि गरीब की थाली कभी खाली न रहे। विधायक श्री कराड़ा ने कहा कि आज भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हें और ये लोग अब तानाशाही पर उतर चुके हैं। इन लोगों से जनता को हमारी कर्मठता और कांग्रेस को जीताने का संकल्प ही निजात दिला सकता है। इसलिए सभी बीएलए अपने काम को ईमानदारी से अंजाम दें और लक्ष्य पूर्ति के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आशुतोष शर्मा, अजबसिंह पंवार, बद्रीलाल भालोट, बालकृष्ण आर्य, शरद शिवहरे, मोतीसिंह कराड़ा सहित सभी 302 पोलिंग बूथों के बीएलए उपस्थित थे।
कांग्रेस की जीत का सभी ने लिया संकल्प
विधायक श्री कराड़ा के उद्बोधन के दौरान सभी बीएलए सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया। श्री कराड़ा ने बताया कि हमें घर-घर जाकर संपर्क करना है और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से व नीयत से अवगत कराना है और अब बहुत हुआ भ्रष्टाचार का सिलसिला। हमें ईमानदार और स्वच्छ छबि की सरकार बनाना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |