शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में आज अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत 2.0) योजना अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं का जिला स्तरीय समीक्षा और निगरानी समिति से अनुमोदन के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में नगर पालिका परिषद शुजालपुर द्वारा प्रस्तुत स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 योजनांतर्गत निकाय के अपशिष्ट जल प्रबंधन की तैयार की गई। 21.69 करोड़ रूपये की डी.पी.आर. का अनुमोदन एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर परिषद अकोदिया द्वारा प्रस्तुत पार्क सौंदर्यीकरण कार्य योजना अनुमानित लागत 16.65 लाख रूपये की डी.पी.आर. का अनुमोदन एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर परिषद पोलायकलॉ द्वारा प्रस्तुत रिजुवेशन ऑफ वाटर बाडी योजना लागत 36.31 लाख रूपये एवं ग्रीन स्पेस डेवलपमेन्ट कार्य योजना लागत 18.03 लाख रूपये की डी.पी.आर. का अनुमोदन एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा। नगर परिषद पानखेडी द्वारा प्रस्तुत रिजुवेशन ऑफ वाटर बाडी योजना लागत 35.44 लाख तरूपये एवं ग्रीन स्पेस डेवलपमेन्ट कार्य योजना लागत 16.26 लाख रूपये की डी.पी.आर. का अनुमोदन एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर नगरपालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार, शहरी विकास अभिकरण अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री महेन्द्र प्रताप सिंह किरार एवं सभी नगरीय निकायों के सीएमओ भी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Jansampark Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP