मेक्सिको की संसद में पेश की गई ‘एलियन’ की लाश, 3 अंगुलियां 2 ‘गैर मानव’ कंकाल देख मची सनसनी

मैक्सिको: मैक्सिको की संसद में 700 से 1800 साल पुराने ममी जैसे दो कंकाल देख सनसनी फैल गई। यूएफओलॉजिस्ट जैमे मौसन ने इन्हें पेश किया। उन्होंने दावा किया कि ये कंकाल 2017 में पेरू के कुस्क की एक खदान में मिले थे। कार्बन डेटिंग से इनकी उम्र पता चली। डीएनए टेस्टिंग से इनके मानव नहीं होने के पुख्ता सबूत मिले। इनके हाथ-पैरों में तीन-तीन अंगुलियां हैं। खोपड़ी लंबी और हड्डियां हल्की हैं। संसद में किए गए एक्स रे में इनके पेट में अंडे और कैडमियम व ऑस्मियम जैसी धातु दिखी। इनकी आनुवांशिक संरचना मनुष्यों से 30% अलग है।

मार्का डॉट काम ने मौसान के हवाले से कहा, ‘ये नमूने हमारी पृथ्‍वी के विकास के हिस्‍सा नहीं हैं। ये एक शैवाल की खान में मिले हैं और बाद में वे जीवाश्‍म में बदल गए।   मैक्सिको के सांसदों ने भी यूएफओ के ऊपर एक सुनवाई आयोजित की है। मंगलवार को दो लाशों को जिन्‍हें ‘गैर इंसानी’ एलियन जीव माना जा रहा है, उन्‍हें संसद के अंदर प्रदर्शित किया गया। मौसान एक पत्रकार भी हैं और लंबे समय से परग्रही जीवों के बारे में जांच कर रहे हैं।

अमेरिका के पास एलियन के सबूत
इससे पहले अमेरिकी रिटायर्ड मेजर डेविड ब्रुश ने दावा किया था कि अमेरिका के पास एलियन के सबूत हैं। मौसन जब मैक्सिकन सरकार और अमेरिकी अफसरों को कंकाल दिखा रहे थे, तब ब्रुश भी वहीं थे। संसद में इन कंकालों की पेशी के बाद मैक्सिको पृथ्वी पर एलियन की मौजूदगी मानने वाला पहला देश बन गया है।

कौन हैं मौसन ?
मौसन यूएफओ या एलियन पर ही रिपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने ही 2017 में 5 एलियन ममी मिलने का दावा किया था, जो बाद में मानव बच्चे निकले थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |