उमानाथ ने लोकतंत्र के ऊपर हमला कभी नहीं किया बर्दाश्त: कलराज मिश्र

जौनपुर: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज कहा कि उमानाथ सिंह ने कभी लोकतंत्र के ऊपर हुए हमलों को बर्दाश्त नहीं किया। राज्यपाल मिश्र आज जौनपुर में टीडी पीजी कॉलेज के बलरामपुर हाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय उमानाथ सिंह की 29 वीं पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब वह 13 सितंबर 1994 में कोतवाली में मौजूद थे, बदमाशों ने हल्ला मचाया तभी हार्ट अटैक आने से वह शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि उमानाथ सिंह ने संविधान के मूल्य कर्तव्यों व उद्देश्यिका को अपने जीवन में आत्मसात किया था। वह संविधान के अंदर मूल कर्तव्यों व संविधान के अनुरूप जीवन का आचरण रखते थे। सही काम के लिए तत्परता दिखाते थे और गलत काम को फौरन मना कर देते थे। वह लोकतंत्र में झगड़कर विरोध न जताते हुए बल्कि अलग तरीका अपनाते थे।

उन्होंने कहा कि उमानाथ सिंह नैतिकता के मामले में उच्चस्थ स्थान रखते थे। उनके अंदर जो द्दढ़ता, संकल्पना, चरित्रता, कुशल राजनीतिक जीवन, संसदीय मर्यादा थी वह कम ही लोगों में देखने को मिलती हैं। उन्होंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उमानाथ सिंह की कार्यशैली से नई पीढि़यों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता हैं। विशिष्ट अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि उमानाथ सिंह का विराट व्यक्तित्व था। उन्होंने हमेशा सेवा, संकल्प की राजनीति की।

अध्यक्षता करते हुए राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि मेरा दुर्भाग्य है कि मुझे उमानाथ सिंह के साथ काम करने का मौका नहीं मिला। उनके निधन की भरपाई आज तक नहीं हो सकी। राज्यपाल ने समारोह में मौजूद लोगों को संविधान के मूल कर्तव्य व उद्देश्यिका को पढ़कर दोहरवाया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, नगर पालिका प्रतापगढ़ के चेयरमैन हरिप्रताप सिंह, पूर्व सांसद डॉ.केपी सिंह, कालेज प्राचार्य प्रोफेसर आलोक सिंह, काशी क्षेत्र भाजपा महामंत्री श्रीराम सिंह, काशी क्षेत्र प्रचारक अजीत सिंह, अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, सरदार सिंह , फूल चन्द भारती आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्राचार्य डॉ.समर बहादुर सिंह व आभार कालेज प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |