रिले तिरंगा रैली” ने अब तक 374 किमी की यात्रा तय की

शाजापुर 23 जुलाई 2022/ “हर- घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने तथा सभी नागरिकों को 11 अगस्त से 17 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य शाजापुर जिले में विगत 19 जुलाई से “रिले तिरंगा रैली” निकाली जा रही हैं। यह यात्रा जिले की सभी ग्राम पंचायतों को 13 अगस्त तक कवर करेंगी।

आज 23 जुलाई को रिले तिरंगा रैली शाजापुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सुन्दरसी से शुरू होकर आसेर, निपान्या धाकड़, सखेड़ी, तलेनी, मकोड़ी, जरखी, सकराई होते हुए सेमलीचाचा ग्राम पंचायत में समाप्त हुई। अत्यधिक वर्षा के कारण यात्रा को ग्राम सेमलीचाचा में विराम दिया गया। आज के शेष बची ग्राम पंचायतों को कल के कार्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा। इस तरह रिले तिरंगा रैली ने आज कुल 74 किमी तथा अब तक कुल 374 किमी की यात्रा तय की हैं।

रिले तिरंगा रैली का 24 जुलाई का रूट चार्ट

“रिले तिरंगा रैली” आगामी 24 जुलाई को ग्राम पंचायत दिल्लोद, बापचा, आक्या, चौसला कुल्मी, बड़नपुर, रूलकी, पीरउमरोद, हनोती, झोंकर, सुरजपुर, पलसावदसोन, बर्डियासोन एवं रेहली में भ्रमण करेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जल जीवन मिशन के कार्यो को मार्च तक पूरा करें- मंत्री श्रीमती उइके ने आगर मालवा, राजगढ़ एवं शाजापुर जिले की पेयजल योजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा     |     दांत से काटने पर बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, पांच लोग गिरफ्तार     |     जनपद पंचायत सीईओ का दिन दहाड़े फिल्मी स्टाइल में अपहरण, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला     |     छतरपुर में तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, डेढ़ दर्जन यात्री हुए घायल     |     जर्मनी की गोरी को भाया MP का देसी लड़का, ग्वालियर में इंडियन कल्चर में हुई शादी, गोरों ने खूब की मस्ती     |     17 बीघा जमीन, 60 करोड़ कीमत और खून खराबा… यादव परिवार की लड़ाई में एक की मौत     |     27 साल में 38 लाख का वेतन, फिर कैसे बना ली 8.36 करोड़ रुपये की संपत्ति…. प्राइमरी स्कूल टीचर के घर EOW का छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा     |     शादीशुदा भाभी को भा गया जवान पड़ोसी, लिव-इन रिलेशन में भी रही… फिर मिली ऐसी ‘सजा’, ताउम्र रखेगी याद     |     इंदौर: ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर की पिटाई… गाड़ी में बैठाकर माफी मंगवाई, वीडियो भी बनाया, आखिर क्यों?     |     ‘तेरा बाप हूं मैं, समझा…’, SDM ने होटल के सिक्योरिटी गार्ड से की बदसलूकी, मोबाइल भी तोड़ा, CCTV वीडियो वायरल     |