पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘जवान’ का जलवा, रिलीज होते ही कमा लिए इतने करोड़

नई दिल्ली। शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘जवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘पठान’ के बाद किंग खान ‘जवान’ बनकर बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने को तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडियाॉ पर गजब का उत्साह भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि जवान के रिलीज के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ के बायकॉट को लेकर रिलीज से एक दिन पहले हैशटैग बायकॉट जवान एक्स पर ट्रेंड करने लगा ।

 इस फिल्म को लोग डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन से जोड़ रहे हैं और बुधवार की सुबह इस हैशटैग को लेकर 10 हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके थे। इस बीच फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग के जरिए ही करीब 28 करोड़ से अधिक कमाई कर ली है। फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि शाहरुख खान की जवान ये फिल्म रिलीज के पहले दिन करीब 75 करोड़ रुपये कमा सकती है।

लोगों के दिलों में जवान का गदर

एक्शन और थ्रिलर ‘जवान’ मूवी को साउथ के हिट डायरेक्टर एटली ने बनाया है। शाहरुख का इस मूवी में डबल रोल देखने को मिलेगा, उनके अलावा फिल्म मे नयनतारा, विजय सेतुपथी,प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, लहर खान, एजाज खान, गिरिजा औक, संजीता भट्टाचार्या अहम रोल में दिखेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |