‘पांच साल में एक बार हुए चुनाव तो गैस सिलेंडर 5000 में मिलेगा’, वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर केजरीवाल ने साधा मोदी पर निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पांच साल में एक बार चुनाव हुआ तो गैस सिलेंडर पांच हजार रुपये का हो जाएगा। टमाटर 1500 रुपये किलो हो जाएगा। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि हमारा नारा है, “वन नेशन 20 इलेक्शन।”देश में हर तीसरे महीने चुनाव होने चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ”मुझे दुःख होता है कि नौ साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी मोदी जी वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांग रहे हैं। वन नेशन 100 इलेक्शन हो जाए, हमें उससे क्या करना है, आपको उससे क्या मिलेगा भाई साहब। नौ साल प्रधानमंत्री रहने के बाद भी अगर कोई वन नेशन वन इलेक्शन पर वोट मांगे तो इसका मतलब कोई काम नहीं किया। वन नेशन वन एजुकेशन, वन नेशन वन इलाज होना चाहिए।

हर तीन महीने में हो चुनाव
दिल्ली के सीएम ने पीएम मोदी पर अपना हमला जारी रखा और आगे कहा, ”मैंने बहुत सोचा कि मोदी जी ऐसा क्यों कह रहे हैं। पांच साल में नेता तभी आपके पास आता है, जब चुनाव होता है। हमारे देश में हर छह महीने में चुनाव होते हैं, मोदी जी को इससे तकलीफ है कि हर छह महीने में जनता के बीच जाना पड़ रहा है। अगर पांच साल में एक बार चुनाव कर दिया तो सिलेंडर पांच हजार का मिलेगा और पांच साल बाद मोदी बोलेंगे कि 200 कम कर दिया। मेरी तो मांग है, मेरा नारा है कि वन नेशन 20 इलेक्शन हो, हर तीसरे महीने चुनाव हो, ये शक्ल दिखाने तो आएंगे, ये कुछ तो देकर जाएंगे।”

किसी पार्टी ने स्कूल के लिए नहीं मांगा वोट
वहीं, अपनी पार्टी को देशभक्त पार्टी करार देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा, ”आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है, राष्ट्रवादी पार्टी है, देशभक्त पार्टी है। हमारी जिंदगी का एक-एक पल इस देश के लिए न्योछावर है। मैं चैलेंज के साथ कह सकता हूं कि 75 साल में कोई एक पार्टी नहीं हुई जिसने कहा हो कि मुझे वोट दो मैं तुम्हारे बच्चों के लिए स्कूल बना दूंगा। स्कूल के नाम पर किसी ने वोट नहीं मांगा। 75 वर्षों में कोई ऐसी पार्टी नहीं हुई जिसने यह कहा हो कि मुझे वोट दो, मैं तुम्हारे परिवार के लिए अस्पताल बना दूंगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |