विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक जारी, संयोजक और लोगो पर होगा फैसला

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के नेताओं की औपचारिक बैठक यहां शुक्रवार को आरंभ हो गई जिसमें अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिहाज से ठोस खाका तैयार करने, आगे की रणनीति बनाने एवं साझा कार्यक्रम तय करने तथा इस मोर्चे को कुछ ढांचागत स्वरूप देने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। विपक्षी दलों के नेता इस बैठक में गठबंधन का ‘लोगो’ भी जारी करेंगे। बैठक के बाद आज शाम ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेता मीडिया को संबोधित करेंगे।

ये नेता ले रहे बैठक में हिस्सा
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राकांपा नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं।

बैठक में 28 दलों के 63 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं
विपक्षी गठबंधन के नेताओं का कहना है कि मुंबई की बैठक में 28 दलों के 63 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार देर शाम इन नेताओं ने रात्रि भोज से पहले अनौपचारिक बैठक की। रात्रिभोज का आयोजन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया था। माना जा रहा है कि इसमें विपक्षी नेताओं ने शुक्रवार को होने वाली औपचारिक बैठक का एजेंडा तय करने समेत कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की थी। गठबंधन ने बुधवार को विश्वास जताया था कि वह देश में राजनीतिक बदलाव के लिए एक मजबूत विकल्प प्रदान करेगा और उसके पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं, जबकि भाजपा के पास ‘केवल एक चेहरा’ है।

गठबंधन का एक लोगो हो सकता है जारी 
विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक है। पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया। गठबंधन एक समन्यव समिति की घोषणा कर सकता है, जिसमें प्रमुख विपक्षी दलों के 11 सदस्य हो सकते हैं। गठबंधन का एक लोगो भी जारी किया जाएगा। बैठक के दौरान विपक्षी गठबंधन का साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने की संयुक्त योजना बनाने और सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए कुछ उप-समूह बनाने पर भी बातचीत हो सकती है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बृहस्पतिवार शाम को कहा कि गठबंधन के नेता शुक्रवार को होने वाली बैठक में सीट-बंटवारे के तौर-तरीकों, समन्वय समिति और साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनाने पर चर्चा करेंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |