सोनकच्छ में किसानों ने बारिश के लिए किया अनूठा उपाय बारिश नही होने से परेशान किसानों ने श्री कोटेश्वर महादेव को गेँहू से ढका

सोनकच्छ
लम्बे समय से बारिश नही होने के कारण सोयाबीन की फसल में हो रहें नुकसान से परेशान ग्राम बावई के किसानों ने अच्छी बारिश के लिए
सोनकच्छ की जीवनदायिनी माँ कालीसिंध नदी के पावन तट पर स्थित श्री माँ धूमावती शक्तिपीठ श्री कोटेश्वर धाम कोटड़ा सोनकच्छ पर विराजित पाण्डव कालीन पूर्व मुखी स्वयंभू शिवलिंग श्री कोटेश्वर महादेव को किसानों द्वारा गेंहूँ से ढाक दिया गया है। विश्व के चौथे एवं भारत के तीसरे इस पीठ पर चल रहे नवम श्रावण मासिक रुद्राभिषेक के 60 वे दिन गुरुवार को रुद्राभिषेक, श्रृंगार व आरती के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे महादेव को 24 घण्टे के लिए गेंहूँ से ढाक दिया गया है। वहीं किसान भोलेनाथ को ढाक कर मन्दिर के गर्भगृह में ॐ नमः शिवाय का जप करने बैठ गए है । यहाँ उपस्थित किसानों ने बताया कि कुछ समय तक तो सोयाबीन की फसल की स्थिति बहुत ही अच्छी थी लेकिन लम्बे समय से बारिश नही होने के कारण फसल की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इसलिए अच्छी बारिश के लिए श्री कोटेश्वर महादेव को गेंहूँ से ढाकना पड़ा । बावई के किसानों के साथ कोटड़ा के भी किसान जप कर रहे है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |