घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी को सजा,शाजापुर जिले का मामला

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्या‍याधीश(एट्रोसि‍टी एक्ट) जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपी बालूसिंह पिता माधुसिंह जाति गुर्जर निवासी ग्राम लसुल्डिया जगमाल शाजापुर को दोषी पाते हुए भादवि की धारा 452 में 1 वर्ष के कारावास एवं 2000 रू के अर्थदण्ड तथा भादवि की धारा 325 में 1 वर्ष के कारावास एवं 2000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार ए.डी.पी.ओ. शाजापुर ने बताया कि, बलराम गुर्जर मोबाईल नंबर की चिट्टी लिख कर फरियादी के घर पर फरियादी की पत्नि से बात करने के लिये डालता था। फरियादी द्वारा मोबाईल नंबर की चिट्टी डालने से मना किया तो, आरोपी बालूसिंह दिनांक 30/11/2017 को हाथ में लकडी लेकर फरियादी के घर के अन्दर घुस आया और गंदी गंदी गालियां देने लगा। फरियादी द्वारा गालियां देने से मना किया तो आरेापी बालूसिंह ने फरियादी को लठ से मारपीट की जिससे उसे चोटे आई। जाते जाते आरेापी ने फरियादी को जान से मारने की धमकी दी।
थाना लालघाटी के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया । प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी कमल गोयल, विशेष लोक अभियोजक / ए.डी.पी.ओ. शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |