पन्ना। मध्यप्रदेश के जिला पन्ना में राज्य के पहले कांच के पुल से अब पर्यटक बृहस्पतिकुंड को निहार सकेंगे। पन्ना पर्यटन विकास निगम की पहल के बाद बदलेगी तस्वीर पर्यटन के रूप मैं विकसित होगा। पर्यटन विकास निगम ने जलप्रपात बृहस्पति कुंड की खूबसूरती में चार चांद लगाने की तैयारी की है। कुंड पर 200 करोड़ रुपए से कांच का पुल बनाया जाएगा, ताकि पर्यटक पुल से वाटर फॉल का सौंदर्य निहार सके।
यह प्रदेश का पहला कांच पुल होगा। सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के साथ नौका विहार भी कराएंगे। इसे 12 महीने पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी भी है। इसके लिए कुंड के पानी को लिफ्ट करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है साथ ही सीएआई फ़ेटेरिया पार्किंग टिकिट काउंटर सहित अन्य कार्यों की स्वीकृति मिली है।
टीम के सुझाव की बात करे तो बृहस्पति कुंड के विकास की रूपरेखा का प्रस्ताव तत्कालीन कलेक्टर संजय मिश्र ने बनाया। इस पर पर्यटन सचिव शिवशेखर शुक्ला ने वास्तुविद् सतीश कालांतरे, कार्यपालन यंत्री चौरसिया व उपयंत्री विवेक चौबे की टीम भेजी।