खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में बीती रात एक नाबालिक ने खुद के गले और गुप्तांग पर ब्लैड मार ली, जिसके बाद परिजन युवक को गंभीर अवस्था में खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल नाबालिक युवक ने खुद पर ब्लैड क्यों मारी। इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
घटना के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टर रविंद्र गुप्ता द्वारा करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग के घावों पर टांके लगाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। वही नाबालिक युवक का जिला अस्पताल खरगोन में गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।