दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हुआ वायरल, ऐसी हरकत करते नजर आई महिलाएं

नई दिल्ली :  दिल्ली मेट्रो से अक्सर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार वीडियो में कपल आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आते हैं, तो कई वीडियो में लोग आपस में झगड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो X पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं मेट्रो के अंदर बाल खींचकर एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। मेट्रो के अंदर यह महिलाएं लड़ाई करते वक्त एक-दूसरे पर चीख रही हैं और उनके बीच जमकर हाथापाई हो रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिस वक्त मेट्रो के अंदर यह मारपीट हो रही है उस वक्त मेट्रो के अंदर कई अन्य यात्री भी मौजूद हैं और इस मारपीट को देख कर वो दंग हैं।

सीट को लेकर आपस में भिड़ी महिलाएं

 ‘घर के क्लेश’ नाम के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से शेयर किये गये इस वीडियो में लिखा गया है, ‘दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़कियों और महिलाओं का एक ग्रुप सीट को लेकर।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं के बीच यह झगड़ा मेट्रो के अंदर सीट के मुद्दे पर हुआ था। जिसके बाद मेट्रो जंग का अखाड़ा बन गया।

लोग दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक एक्स यूजर ने लिखा कि यह सब मुझे क्यों नहीं देखने को मिलता। शंकर रैका नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो बिग बॉस से ज्यादा मनोरंजन करता है।’ एक अन्य यूजर ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मैं दिल्ली मेट्रो से प्यार करता हूं। मेरी योजना है कि मैं कार बेच दूं और मेट्रो से सफर करूं।’ एक और यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा घटना होने वाली जगह है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं जब भी मेट्रो से यात्रा करता हूं तो सोचता हूं कि आज कुछ दिख जाए लाइव।’

पहले भी वायरल हुए है कई वीडियो

 बता दें कि दिल्ली मेट्रो का यह पहला वीडियो नहीं है जो इस तरह वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई वीडियो दिल्ली मेट्रो के वायरल हुए हैं। दिल्ली मेट्रो में मारपीट के अलावा अश्लीलता के वीडियो भी वायरल होते हैं। मेट्रो के अंदर एक शख्स अपनी सीट पर हस्तमैथुन करते नजर आया था। इसके अलावा मेट्रो के अंदर एक कपल लिप लॉक करता नजर आया था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Ranchi Mela Accident: रांची में भीषण सड़क हादसा, मेले में घुसी तेज रफ्तार कार; 2 की मौत, 12 घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     Sambhal Namaz Controversy: नमाजियों की संख्या पर रोक बर्दाश्त नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल प्रशासन को लताड़ा; कहा- ‘कानून का राज लागू करना आपका काम’     |     Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के आसार, यूपी-हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट     |     Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, शादी समारोह में छत गिरने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल; अस्पताल में मची अफरा-तफरी     |     मधेपुरा में ‘घर’ के अंदर चल रही थी पिस्टल बनाने की फैक्ट्री! छापेमारी में पुलिस के उड़े होश; भारी मात्रा में अधबने हथियार और मशीनें बरामद     |     बिलासपुर में सनसनी: बकरियां चराने गए चरवाहे की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश; इलाके में फैला खौफ     |     भाड़ में जाए सिलेंडर! इस गांव ने LPG की किल्लत के बीच ढूंढ लिया ‘देसी जुगाड़’; गोबर गैस से जल रहे चूल्हे, महीने भर की बचत जान रह जाएंगे दंग     |     अयोध्या राम मंदिर में बदल गए दर्शन के नियम! चैत्र नवरात्रि पर आरती के समय में बदलाव; मंदिर में इन चीजों के प्रवेश पर लगी पूरी रोक     |     Uri Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया; सर्च ऑपरेशन जारी     |     आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?     |