अदा शर्मा की इस अदा पर फिदा हो जाएंगे आप, बंशी की धुन सुना मोह रही मन

अभिनेत्री अदा शर्मा बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री के प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद से अदा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ‘द केरल स्टोरी’ अब तक महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा अभिनेत्री वेब सीरीज ‘कमांडो’ में एक्शन अवतार में नजर आई थीं। इन दिनों वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब अभिनेत्री एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने बंशी बजाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस अदा पर उनके फैंस फिदा हो रहे हैं।

बता दें कि अदा शर्मा ने हाल ही में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए सिलंबम करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा उनकी पहली फिल्म ‘1920’ में उनका सबसे लोकप्रिय सीन हनुमान चालीसा का पाठ करना था, जब वह भूत प्रेत के जाल में फंसी हुई थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |