इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में छात्र संगठन एनएसयूआई ने गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर हुए इस प्रदर्शन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और स्टूडेंट की पुलिस से झड़प भी हुई। इसी दौरान पुलिस को वॉटर कैनन का उपयोग करना पड़ा। स्थिति नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज भी हुआ जिसमें कई एनएसयूआई कार्यकर्ता व स्टूडेंट्स घायल भी हुए। पुलिस ने 60 से ज्यादा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
छात्र छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने डीएवीवी का बड़ा घेराव किया। घेराव को लेकर पुलिस के पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तीन थानों के बल के साथ ही क्यूआरएफ की टीम भी यहां तैनात थी। प्रदर्श
न के मद्देनजर विश्वविद्यालय के गेट पर बेरीकेडिंग की गई थी। अंदर प्रवेश को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प और धक्का मुक्की हुई। स्थिति अनियंत्रित हुई तो पुलिस ने वॉटर कैनन चला दी। इसके बाद लाठीचार्ज भी हुआ। जिसमें एनएसयूआई के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता घायल हुए। बता दें कि एनएसयूआई ने रिजल्ट में गड़बड़ी, परीक्षा शेड्यूल में देरी, रिव्यू रिवेल्यूएशन फॉर्म फीस कम करने, सीयूईटी की लेटलतीफी दूर करने, कर्मचारियों के खाली पद भरने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया था।
एनएसयूआई कार्यकर्ता अपने साथ दव का अधिकारियों को देने के लिए ज्ञापन ही नहीं लेकर आए। इसके बाद अराजक कोई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने 60 से ज्यादा एसबीआई पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल, विकास नंदवाना, रत्नेश रघुवंशी, गोलू चंदेरी, राजवीर लाखा सहित अन्य कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।