राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन के लिए टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,कलेक्टर ने किया संबोधित

शाजापुर
—–
कलेक्टर श्री किशोर कन्याल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 सितंबर 2023 एवं माप-अप दिवस 15 सितम्बर 2023 के सफल क्रियान्वयन के लिए आज जिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिमजाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय कर्मचारी-अधिकारियो ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. अजय सालविया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सोनी एवं क्षेत्रीय सलाहकार एविडेंस एक्शन उज्जैन संभाग से श्री पुरूषोत्तम परमार द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के बारे में बताया गया कि भारत सरकार के निर्देशानुरूप 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 15 सितंबर 2023 को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जायेगा।

कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले के शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओ, अशासकीय एवं अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम- शालाओ, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आंगनवाडी केन्द्रों एवं मदरसों के माध्यम से 1-19 वर्ष के समस्त बच्चों को कृमिनाशन के लिए एलबेन्डाजोल की गोली एक साथ एक ही समय पर खिलाये जाने के निर्देशित किया गया एवं समस्त विभागों को उक्त गतिविधि का सेल्फी/ छायाचित्र निर्धारित व्हाट्सअप नम्बर/गूगल लिंक पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने आगामी 12 सितम्बर 2023 मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान समस्त उपस्थित नागरिकों के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभांरभ करने व उपस्थित समस्त नागरिकों को एल्बेंडाजोल गोली खिलायें जाने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिये इस कार्यकम में समस्त विभागों के मैदानी कार्यकर्ताओ का उत्साहपूर्वक और निर्देशानुसार भागीदारी देते हुये कार्यकम को सफल आयोजन किये जाने के लिए आदेशित किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 सितम्बर एवं मॉप-अप दिवस 15 सितंबर 2023 को मनाये जाने के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन करने के निर्देश भी दिये।

टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 12 सितम्बर 2023 को 1-2 वर्षीय समस्त बच्चो को एलवेन्डाजोल 400 एम.जी. की आधी गोली चूरा करके तथा 2-3 वर्ष तक के बच्चो को एक गोली चूरा करके एवं 3-19 वर्ष के सभी बच्चो को चबाकर पानी के साथ ( चबाकर) सभी बच्चो को एक गोली शालाओ / आंगनवाडी केन्द्रों में शिक्षको तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में खिलाये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही कार्यक्रम मे छूटे हुये बच्चों को 15 सितम्बर 2023 में आयोजित मॉप-अप दिवस पर कृमि नाशन के लिए निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया सहित वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग, जिला परियोजना समन्वयक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, संयोजक आदिम जाति कल्याण विकास विभाग, समस्त विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड कम्युनिटी मोबिलाईजर व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |