पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह,विधायक कमलेश्वर पटेल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में लिया,मप्र में हर्ष का माहौल

भोपाल/शाजापुर : कांग्रेस की वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में बदलाव का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। सूची जारी करने से पहले पिछले कई महीनों में बैठकों का दौर जारी रहा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कई बैठकें के बाद गठन किया गया।

सीडब्ल्यूसी में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, अधीर रंजन चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी समेत कुल 39 नेताओं को शामिल किया गया हैं। जिसमें मप्र से दो नेताओं को लिया गया है

जिसमें दिग्विजय सिंह व कमलेश्वर पटेल शामिल है। इसके अलावा इसमें 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।

समिति में केवल 3 युवा नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें सचिन पायलट, गौरव गोगोई और कमलेश्वर पटेल को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा शामिल हैं। कांग्रेस की फैसले लेने वाली ये सबसे बड़ी कमेटी है। हालांकि पुरानी वाली कमेटी से इस नई कमेटी में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर:-
मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेताओं दिग्विजय सिंह व कमलेश्वर पटेल को शामिल किये जाने से प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया शहडोल और शाजापुर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, आगर, देवास जिले सहित अन्य जिलो के कांग्रेस नेतओं कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओ ने कमलेश्वर पटेल को शामिल किये जाने से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार माना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |