सीमा हैदर पर फिल्म को लेकर बवाल, सपा नेता ने डायरेक्टर को भेजा पाकिस्तान का एयर टिकट, जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर बीते कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। सीमा अपने बॉयफ्रेंड सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही है। दोनों इस समय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं और पूछताछ जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मेरठ में रहने वाले अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन की लवस्टोरी पर ‘कराची टू नोएडा’ टाइटल से फिल्म बनाने की घोषणा की है। फिल्म बनाने की घोषणा के बाद अमित जानी मुसीबत में दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले अमित जानी ने सपा के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम पर फिल्म में सीमा हैदर को लेने पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी कराई थी। वहीं, दूसरी ओर अभिषेक सोम ने भी नोएडा कमिश्नर को अमित जानी के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा था।

PunjabKesari

डायरेक्टर को भेजा पाकिस्तान का एयर टिकट
अब समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और अमित जानी को पाकिस्तान जाने की सलाह देते हुए उनके लिए फ्लाइट बुक कराई है। अभिषेक सोम ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि अमित जानी पाकिस्तान चले जाएं और अपनी हीरोइन को भी साथ ले जाएं। अंजू पहले से वहां है, उधर ही रहे और वहीं फिल्में बनाएं। अभिषेक सोम ने अमित जानी को बीजेपी और आरएसएस का एजेंट तक कह दिया। उन्होंने कहा अफसोस है कि 12 साल तक सपा ने एक आस्तीन के सांप को दूध पिला कर पाला। अभिषेक ने कहा कि इस तरीके की फिल्म को राजस्थान और देश में आम चुनाव से पहले बनाकर हिंदू-मुस्लिम भावना भड़काई जा रही। सोमा ने कहा कि इन फिल्मों के लिए बीजेपी दफ्तर से फंडिंग हो रही है।

समाजवादी पार्टी की नीतियां पाकिस्तानी हैं
अमित जानी ने अभिषेक सोम के इस बयान पर पलटवार करते हुए इसे हास्यास्पद बताया। अमित जानी ने कहा समाजवादी पार्टी की नीतियां ही पाकिस्तानी हैं। यह समाजवादी पार्टी नहीं, नमाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह शिवपाल यादव की वजह से समाजवादी पार्टी में रहे हैं। दोनों के बीच जुबानी जंग बड़े दिनों से चल रही है। इससे पहले अमित जानी ने अभिषेक सोम पर शूटिंग के दौरान तोड़फोड़ की धमकी देने का आरोप लगाया था। अभिषेक सोम ने भी अमित जानी के खिलाफ माहौल भड़काने को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नर को एक शिकायती पत्र भेजा था।

जानें क्या आरोप लगाए थे
अमित जानी उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या पर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में इन्होंने सीमा हैदर को एक रोल ऑफर किया है। फिल्म के लिए सामा हैदर ने भी हामी भर दी है। लेकिन फिल्म में अमित जानी को लेने पर धमकियां मिल रही थीं। कुछ दिन पहले इन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता अभिषेक सोम ने उन्हें धमकी दी। अभिषेक सोम ने एक वीडियो जारी धमकी दी कि वो अपने समर्थकों के साथ मिलकर फिल्म के सेट पर हमला कर देगा। फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने ट्वीट कर यूपी पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की थी।

सीमा हैदर को रोल दिया तो अंजाम अच्छा नहीं
उन्होंने कहा, ‘अभिषेक ने मुझे धमकी देते हुए कहा है कि फिल्म के सेट पर हंगामा और तोड़फोड़ करेगा, जैसे पद्मावत फिल्म के शूट के समय हुआ था।’ अमित ने पुलिस से गुजारिश की कि इस पर कार्रवाई की जाए। अमित जानी ने कहा कि उनको एक वीडियो कॉल भी आई, लेकिन रिसीव नहीं किया। इसके बाद वॉयस मैसेज आया, जिसमें मोनू मानेसर के नाम से धमकी देते हुए कहा गया कि अगर सीमा हैदर को रोल दिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |