शाजापुर, 03 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण करने के लिए गत दिवस वृत्त शाजापुर क्रमांक-1 में गश्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 03 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में श्री रमेश कुमार पन्द्रे सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी आरक्षक श्रीदिनेश कुमार कौशिक, श्री अमित कुमार शर्मा एवं श्री सैनिक शैलेष कौशिक कैलाश पांचाल का विशेष योगदान रहा।
इसी तरह आज वृत्त शुजालपुर अंतर्गत ग्राम ढाबला हुसैनपुर में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के आधिपत्य से 20 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई, जिस पर आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक श्री सुरेश पटेल, आबकारी आरक्षक श्री लखन सिंह सिसोदिया एवं सैनिक श्री देवकरण बामनिया का विशेष योगदान रहा।