कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया, पंचायत सचिव आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ति तत्काल करें- कलेक्टर श्री जैन

शाजापुर

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए द्वितीय चरण में 01 जुलाई 2022 को जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया क्षेत्र में मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी श्री दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने आज मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

कलेक्टर श्री जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री डावर ने फर्दखेड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 41, धतरावदा के मतदान केन्द्र क्रमांक 38 एवं 39, बुरलाय के मतदान केन्द्र क्रमांक 20 एवं 21, चौमा के मतदान केन्द्र क्रमांक 18 तथा मो. बड़ोदिया के मतदान केन्द्र क्रमांक 61 का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पेट्रोमेक्स भी रखने के निर्देश दिये। मतदान केन्द्रों के आसपास समुचित सुरक्षा व्यवस्था रखने और मतदाताओं को बारिश से बचाने के लिए वाटरप्रुफ टेंट लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री जैन ने मतदान दलों से कहा कि यदि कोई आवश्यकता हो तो वे पंचायत सचिव से संपर्क करें। कलेक्टर ने पंचायत सचिव को निर्देश दिये कि मतदान केन्द्रों पर कमियों की तत्काल पूर्ति कराएं।

इस दौरान कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विक्रम सिंह मालवीय, सीईओ जनपद पंचायत श्री एचएल वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री विक्रमसिंह भदौरिया, यातायात थाना प्रभारी श्री सतेन्द्र सिंह मय सुरक्षा बल के उपस्थित थे।
#MPLocalElections
#shajapurlocalelections
#Elections2022

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने विभिन्न क्षेत्र में जाकर नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई दी     |     नेता पुत्रों ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान, प्रद्युमन सिंह तोमर और सुनील शर्मा के बेटे ने निकाली बाइक रैली     |     अमित शाह बोले- भाजपा ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बना दिया, कांग्रेस को बताया परिवारवाद की पार्टी     |     रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हो रही भव्य तैयारी, साधु-संतों को भेजे जा रहे आमंत्रण पत्र..     |     निर्वाचन अधिकारी ने लिया स्ट्रांग रूम का अंतिम जायजा, अधिकारीयों और कर्मचारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश     |     MP Election Exit poll 2023 : ‘एमपी समेत इन राज्यों में भी बन रही BJP की सरकार’..! मतगणना से पहले कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा..     |     मतगणना से पहले इस कांग्रेस प्रत्याशी ने किया गजब कैलकुलेशन, रिजल्ट से पहले जारी किए चुनाव परिणाम, किया जीत का दावा     |     MP Election: मतगणना से पहले दोनों पार्टियों की तैयारी पूरी, कंट्रोल रूम से एक ओर शिवराज तो दूसरी तरफ कमलनाथ संभाल रहे मोर्चा…     |     क्या शिवराज की‘लाडली बहना योजना’ MP में खिला रही कमल…? Exit Polls से गदगद हो रही भाजपा     |     इंदौर: नतीजों से ठीक पहले विजयवर्गीय की प्रचंड जीत के लिए रामायण का अंखड पाठ शुरू     |     Uttarkashi Tunnel: मजदूरों का Ranchi Airport पर भव्य स्वागत, CM हेमंत बोले- राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है     |     दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है ‘व्हाइट लंग सिंड्रोम’ नाम की रहस्यमय बीमारी, बच्चों को अधिक खतरा     |     Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये विधेयक हो सकते हैं पारित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें