शाजापुर में प्राचीन मंदिर के निर्माण हेतु विधायक श्री कराड़ा द्वारा 5 लाख रुपए की घोषणा

शाजापुर। शहर के हरायपुरा में करीब 350 वर्ष प्राचीन नामदेव छीपा समाज के श्री राधाकृष्ण मंदिर का नवनिर्माण किया जा रहा है। गुरुवार को पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्री हुकुमसिंह कराड़ा ने मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं मंदिर निर्माण हेतु 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि शहर के हरायपुरा में स्थित नामदेव छीपा समाज का श्री राधाकृष्ण मंदिर करीब 350 वर्ष प्राचीन होकर श्राद्धालुओ की आस्था का केंद्र है। जीर्ण शीर्ण हो चुके प्राचीन मंदिर का सभा मंडप गत वर्ष अर्धरात्रि में धराशाई हो गया था। इस पर समाज के लोगों ने पूरे मंदिर के नवनिर्माण का निर्णय लेकर मंदिर के शेष भाग को भी गिरा दिया था व मंदिर का नवनिर्माण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में समाज के लोगों ने बुधवार को विधायक श्री कराड़ा से मुलाकात कर मंदिर निर्माण में सहयोग का निवेदन किया था। समाजजनों के आग्रह पर श्री कराड़ा गुरुवार को मंदिर निर्माण का निरीक्षण करने आए और 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री कराड़ा द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने पर श्री नामदेव छीपा समाज सहित हरायपुरा एवं आसपास क्षेत्र के लोगों ने आभार प्रकट किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |