राजनांदगांव में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में चार की मौत

राजनांदगांव।  छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के छुरिया इलाके के बोईरडीह गांव से लगे एक पुल में सोमवार को दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली पर हुइ इस दुर्घटना से छुरिया क्षेत्र में मातम छा गया। पांडेटोला और बोईरडीह के रहने वाले युवकों की मौत की खबर से ग्रामीण शोक में डूब गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग 12 बजे छुरिया-डोंगरगांव रोड स्थित बोईरडीह के पुल में आमने-सामने दो मोटर साइकिल के टकराने से चार युवक की जान चली गई। दोनों मोटर साइकिल तेज रफ्तार में थी । बताया गया कि पल्सर-प्रो. बाइक में शिव नेताम, मोमेन्द्र कुंजाम और तिलक मंडावी नामक युवक छुरिया से पांडेटोला की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान शिकारीमहका गांव से पैशन बाईक में हितेश चौरे और दिलीप गोड नामक युवक छुरिया की ओर आ रहे थे। बोईरडीह पुल में दोनों मोटर साइकिल के आपस में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। मौके पर हितेश चौरे की मौत हो गई। जबकि दिलीप गोड को घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में पल्सर बाइक में सवार शिव नेताम और मोमेन्द्र कुंजाम की भी मौत हो गई। जबकि तिलक मंडावी हादसे में गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक नौजवान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय नेताओं ने घटना को लेकर दुख जताया है। छुरिया पुलिस का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

 

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |