प्रभारी मंत्री श्री यादव ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभा स्थल का निरीक्षण किया

शाजापुर, 02 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के शाजापुर जिले की गुलाना तहसील में 05 जुलाई 2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आज प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राज्यमंत्री एवं शाजापुर जिला प्रभारी श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने सीएम राइज विद्यालय एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री यादव ने मुख्यमंत्री जी द्वारा होने वाले गुलाना तहसील के नवनिर्मित प्रदेश के प्रथम सीएम राइज विद्यालय के लोकार्पण समारोह को देखते हुए विद्यालय में किये गये निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही उन्होंने विद्यालय में निर्मित विभिन्न कक्षाओं, लाइब्रेरी, संगीत, डांस, प्रयोगशाला, विद्यालय परिसर, उद्यान, पार्क आदि का भ्रमण कर जायजा लिया। साथ ही उन्होंने गुलाना में सभा स्थल, हेलीपेड, पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल, श्री अशोक नायक, श्री विजय बैंस, श्री संतोष बराड़ा, श्री दिनेश शर्मा, श्री विजय जोशी, श्री विपुल कसेरा, श्री राजेंद्र जादौन, श्री रामेश्वर चौधरी, श्री भूपेंद्र पाटीदार, श्री रमेश कासनिया सहित जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, शुजालपुर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे, डीपीसी श्री राजेंद्र शिप्रे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, एनजीओ के अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |