Amarnath Yatra 2023: आज से शुरू अमरनाथ यात्रा.. पवित्र गुफा में हुई आरती

 शनिवार 1 जुलाई सुबह जैसे ही तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा शुरू की,  मंदिर में ‘आरती’ की गई। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने वीडियो पोस्ट किया, “आज सुबह जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा तीर्थस्थल पर ‘आरती’ की गई। तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने गुफा मंदिर की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है।”

वार्षिक अमरनाथ यात्रा शनिवार को जम्मू कश्मीर के गांदरबल में बालटाल आधार शिविर से अमरनाथ गुफा तक यात्रा शुरू करने वाले तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे के साथ शुरू हुई। यात्रा को गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर ने बालटाल आधार शिविर में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

“आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं सभी को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देता हूं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। अभी लगभग 7,000 से 8,000 यात्री हैं। पंजीकरण अभी भी जारी है।” गांदरबल के उपायुक्त श्यामबीर ने कहा, हमारे स्वयंसेवक मदद के लिए हर जगह हैं।

62 दिवसीय तीर्थयात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा। तीर्थयात्री आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बालटाल आधार शिविर पहुंचा। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के टिकरी में काली माता मंदिर में जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल, वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए जुड़वां मार्गों में से एक है और दूसरा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |