Breking जबलपुर में सामूहिक आत्महत्या से सनसनी, फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी-बेटा

जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 25 जून की दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक पूरे परिवार ने आत्महत्या कर ली. घटना गोरखपुर थाना इलाके के रामपुर छापर में घटी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए. जैसे ही पूरे परिवार के शव घर से बाहर लाए गए, वैसे ही उन्हें देखने भीड़ जमा हो गई. जिसने भी ये नजारा देखा, उसकी आंखों में आंसू आ गए. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. एसएफएल टीम भी मौके के साक्ष्य इकट्ठे कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम पति रवि बर्मन, पत्नी का नाम पूनम और बेटे का नाम आर्यन है. पुलिस ने बताया कि किसी ने गोरखपुर थाने में सूचना दी कि रामपुर छापर में एक बर्मन परिवार ने आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घर के बाहर इलाके को सील किया. पुलिस की टीम जैसे ही कमरे के अंदर गई वैसे ही उसके होश उड़ गए. कमरे में पति-पत्नी और बेटे के शव पंखे पर बने फंदे पर झूल रहे थे. पुलिस टीम ने उन्हें नीचे उतारा और बाहर सड़क पर ले आई. पंचनामा की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं//–
पुलिस ने पूरे कमरे की जांच की, लेकिन वहां किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस के साथ-साथ एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी. एसएफएल की टीम ने तस्वीरें लेने के साथ-साथ मौके से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि वह इस मामले के हर पहलू की तह तक जाएगी. प्रथम दृष्ट्या तो यह आत्महत्या ही लग रही है. अगर जांच में कोई और एंगल निकला तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.।
कोई कुछ कहने की हालत में नहीं@#-
आत्महत्या की खौफनाक घटना के बाद पुलिस ने पड़ोसियों के बयान लिए हैं. लेकिन, फिलहाल कोई कुछ कहने की हालत में नहीं है. बता दें, जैसे ही पुलिस शवों को घर से बाहर लेकर आई, वैसे ही वहां मौजूद रिश्तेदार और पड़ोसी चीख उठे. वहां मौजूद लोगों को यकीन नहीं आ रहा था कि यह परिवार इस तरह का कोई कदम उठा सकता है. रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |