Shajapur मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुये कलेक्टर श्री कन्याल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया
शाजापुर
—–
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan के शाजापुर जिले की गुलाना तहसील में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुये आज कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने सभा स्थल, हेलीपेड एवं पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हेलीपेड, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।

इस दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जी द्वारा होने वाले गुलाना तहसील के नवनिर्मित प्रदेश के प्रथम सीएम राइज विद्यालय के लोकार्पण समारोह को देखते हुए विद्यायल में किये गये निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही कलेक्टर ने विद्यालय में निर्मित विभिन्न कक्षाओं, लाइब्रेरी, संगीत, डांस, प्रयोगशाला आदि का भ्रमण कर किये गये निर्माण कार्यो को देखा। इस दौरान उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री विवेक दुबे एवं पुलिस हाउसिंग बोर्ड उज्जैन के सब इंजीनियर श्री मुकेश दांगी को विद्यालय में आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में निर्देश भी दिए। साथ ही उन्होंने गुलाना के ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष राठौर, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय, श्री भूपेन्द्र पाटीदार, तहसीलदार, विद्यालय प्राचार्य, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
#CMMadhyaPradesh #collectorshajapur #JansamparkMP #shajapur #MP CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh