शोरुम में भड़की चिंगारी तो वीडियो बनाने लगे लोग, लापरवाही पड़ी भारी दर्जन भर दुकानें जलकर स्वाह, झुलसने से 3 की मौत

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में लोगों की लापरवाही ने 3 लोगों की अनमोल जिंदगियां छीन ली। आगजनी की घटना में 7 लोग गंभीर घायल हो गए कई लोगों ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगाई जिनकी जान तो बच गई लेकिन घायल हो गए। मामला कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर का है। जहां सोमवार को साहेब नामक दुकान में एक हल्की सी चिंगारी भड़की और करोड़ों का नुकसान कर गई।

लापरवाही की हद तब देखने को मिली जब इस पहली चिंगारी पर काबू पाने की बजाय वहां मौजदू लोगों की भीड़ ने मोबाइल पर वीडियो बनानी शुरु कर दी। धीरे धीरे इस आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में बीते रोज हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। लगभग एक दर्जन दुकानें स्वाहा हो गई। करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। कई व्यापारी तो आर्थिक रूप से सड़क पर आ गए। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण भड़की थी।

लोगों की इस चिंगारी पर नजर पड़ी लेकिन इस पर काबू पाने की बजाय लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे और देखते ही देखते आग ने शोले का रूप धारण कर लिया। आग भड़की कि धुएं का गुबार आसमान को भी अपने आगोश में ले लिया।

हद तो तब हो गई जब लोग पहली मंजिल पर फंसे थे, उन्हें सकुशल बाहर निकालने की कोशिश दमकल कर्मी कर रहे थे, लेकिन उनका साथ देने की बजाय लोग मोबाइल पर वीडियो बना रहे थे।

आगजनी की घटना में एक कर्मचारी सहित तीन की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष व एक महिला शामिल थी। जिसकी पहचान 36 वर्षीय रश्मि सिंह चिरमिरी निवासी के रुप में हुई है। वहीं 7 लोग घायल हुए हैं। 40 लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |