शाजापुर:- मुल्क़ की मोहब्बत को इबादत की तरह दिल में रखकर मुक़द्दस मक्का-मदीना के सफ़र में तिरंगा झण्डा हिंदुस्तानी हाजियों की पहचान होता है। इसे पूरे सम्मान के साथ अरब की ज़मीन पर अपने साथ लेकर चलेंगे तो गर्व महसूस होगा।
यह बात रविवार को अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी ने हाजियों का स्वागत कर तिरंगा झण्डा भेंट करते हुए कही। हज की प्रतीक्षा सूची में नाम आने पर एकता ग्रुप के अध्यक्ष सैय्यद वक़ार अली के साथ एहमद हुसैन, सरोस एहमद का स्वागत अंजुमन कमेटी, ज़िला जमियत उलेमा ए हिन्द, सीरत कमेटी ने कर हाजियों से मुल्क़ में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ की गुज़ारिश की।
इस मौक़े पर ज़िला जमियत उलेमा ए हिन्द के सदर जनाब आलिम हाजी मो. अफ़ज़ल, सीरत कमेटी के सदर जनाब असलम अली शाह, अंजुमन कमेटी के खजांची जनाब हाजी इब्राहिम, अंजुमन कमेटी के शेख़ शाकिर बुशरा ने हाजियों का स्वागत किया।